Sitapur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा है - अनूप गुप्ता

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भी उनकी जन्म जयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सद

Sep 25, 2025 - 21:50
65 Views
Sitapur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा है - अनूप गुप्ता
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन सभी के लिए एक प्रेरणा है - अनूप गुप्ता

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर स्थानीय गेस्ट हाउस में स्वदेशी से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें खादी और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। जिले के प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर भी उनकी जन्म जयंती पर एक संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री और विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिले के प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान सहित भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दीप जलाए। उसके बाद सभी नेताओं ने मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए।

जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने स्वागत भाषण में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन का संक्षिप्त वर्णन किया और आए अतिथियों का स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने उनके लखीमपुर में किए कार्यों का विस्तार से जिक्र किया। मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता ने अपने संबोधन में उनके जन्म से लेकर पूरे जीवन काल के कार्यों, पार्टी सेवा, शिक्षा और पत्रकारिता पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य में कठिनाई आने पर उनके जीवन और साहित्य को पढ़ना चाहिए, इससे निश्चित रूप से राहत मिलेगी।

प्रभारी मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने भी उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री उदित बाजपेयी ने किया। इस दौरान अभियान संयोजक रोहित सिंह, नगर पालिका सीतापुर प्रतिनिधि नमिद्र अवस्थी, नगर पालिका खैराबाद प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, सुधाकर शुक्ला, नैमिष रत्न तिवारी, संजय मिश्रा, विश्राम सागर राठौर, इंदू सिंह चौहान, जया सिंह, रमेश भार्गव, दीपू, सुनील मिश्रा, जितेंद्र मेहरोत्रा, रामप्रताप सिंह, अमन विक्रम सिंह, हरगांव अध्यक्ष गफ्फार खान, रामजीवन जायसवाल आदि भाजपा के कार्यकर्ता, समर्थक और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : एक दिन की डीएम की महत्वपूर्ण बैठक, सड़कों की गुणवत्ता सुधार और बाल विवाह रोकथाम पर जोर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow