Sitapur : सीतापुर में दवा व्यापारियों की पहली बड़ी कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तहत OCDUP की नियमित बैठकों की श्रृंखला में स्थानीय गेस्ट हाउस में यह कार्यशाला हुई। OCDUP के महामंत्री सुधीर अग्रवा

By INA News Desk
Oct 5, 2025 - 23:35
159 Views
Sitapur : सीतापुर में दवा व्यापारियों की पहली बड़ी कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
Sitapur : सीतापुर में दवा व्यापारियों की पहली बड़ी कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर

सीतापुर शहर में इतिहास की पहली बड़ी कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित हुई। इसमें ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट (AIOCD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस शिंदे, ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट उत्तर प्रदेश (OCDUP) के पदाधिकारी और प्रदेश के लगभग सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तहत OCDUP की नियमित बैठकों की श्रृंखला में स्थानीय गेस्ट हाउस में यह कार्यशाला हुई। OCDUP के महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने बैठक का संचालन किया। बैठक में दवा व्यापार से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। मुख्य रूप से जीएसटी 2.0 लागू होने से व्यापार में आने वाली कठिनाइयों, अधोमानक या नकली दवाओं के व्यापार पर रोक, दवा निर्माताओं की मनमानी, बाजार में बढ़ते ऑनलाइन दवा व्यापार से छोटे दवा विक्रेताओं को हो रहे नुकसान से बचाव, संगठनात्मक विषयों और अन्य दवा व्यापार मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में सीतापुर आंख अस्पताल ने निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैंप लगाया। इसमें करीब 80 लोगों ने लाभ उठाया।

बैठक में प्रदेश के सभी जिलों के प्रतिनिधियों के अलावा देश के कई राज्यों के पदाधिकारी भी पहुंचे। महाराष्ट्र से आए AIOCD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस शिंदे ने दवा विक्रेताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने व्यापार को कैसे बढ़ाया जाए, इसका मूल मंत्र बताया। प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यों पर चर्चा की, सुझाव लिए और दवा विक्रेताओं को नए प्रावधानों से अवगत कराया।

अन्य जिलों से आए पदाधिकारियों ने जिला स्तर पर दवा व्यापार की समस्याओं को साझा किया। समस्याओं के समाधान पर भी बात हुई। कार्यशाला में सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इसमें राष्ट्रीय से लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों के अलावा सीतापुर की सभी तहसीलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। जैसे महमूदाबाद, बिसवां, लहरपुर, मिश्रिख, महोली, खैराबाद, मछरेहटा, सिधौली और अन्य तहसीलें।

कार्यशाला में AIOCD के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे एस शिंदे, कोषाध्यक्ष अमित गर्ग, संगठन मंत्री संदीप उपस्थित रहे। OCDUP के पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री सुधीर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल, संगठन मंत्री शैलेंद्र सिंह शामिल हुए। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन सीतापुर के अध्यक्ष गोपाल टंडन, महामंत्री बसंत गोयल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र रस्तोगी, शैलेश महेंद्र, प्रदीप धवन, सुजीत श्रीवास्तव, अनूप कोहली, ललित भट्ट, अमित सर्राफ, अनिरुद्ध चड्ढा, राजीव होरा, योगेंद्र रस्तोगी समेत सैकड़ों दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal : थाना रायसत्ती क्षेत्र में चला अवैध वाशिंग प्लांट, सिटी मजिस्ट्रेट की छापेमारी में हुआ खुलासा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement