Sitapur : वंदे भारत ट्रेन से सीतापुर के व्यापारियों को लाभ, पूर्व सांसद को नई ट्रेनों के लिए मांग पत्र

भगवती गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पूर्व सांसद को सीतापुर से दिल्ली और बेंगलुरु तक कोई ट्रेन न चलने से लोगों की परेशानियों के बारे में बताया। पत्र देकर जनहित में

Nov 6, 2025 - 21:27
 0  32
Sitapur : वंदे भारत ट्रेन से सीतापुर के व्यापारियों को लाभ, पूर्व सांसद को नई ट्रेनों के लिए मांग पत्र
Sitapur : वंदे भारत ट्रेन से सीतापुर के व्यापारियों को लाभ, पूर्व सांसद को नई ट्रेनों के लिए मांग पत्र

Report : संदीप चौरसिया, INA News Sitapur

सीतापुर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता ने लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत ट्रेन के संचालन के लिए पूर्व सांसद राजेश वर्मा को धन्यवाद दिया। संगठन और जनता की ओर से उन्हें बधाई दी। साथ ही, सीतापुर से दिल्ली तथा सीतापुर से बेंगलुरु तक तेज ट्रेन चलाने की मांग के साथ एक पत्र सौंपा।

भगवती गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पूर्व सांसद को सीतापुर से दिल्ली और बेंगलुरु तक कोई ट्रेन न चलने से लोगों की परेशानियों के बारे में बताया। पत्र देकर जनहित में इन रूटों पर ट्रेन चलाने का अनुरोध किया। पूर्व सांसद राजेश वर्मा ने जल्द केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस पर बात करने का भरोसा दिया।

Also Click : Hardoi : गंगा स्नान के लिए जा रहे युवक पर गोलीबारी, पुरानी रंजिश में सात लोगों ने घेरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow