Sitapur : खड़ंजे पर जलभराव और जंगल से परेशान ग्रामीण, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, परिवार पलायन को मजबूर।

उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि,अब तक किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समस्या का कोई समाधान न निकलने से बृजलाल का परि

By INA News Desk
Sep 10, 2025 - 00:36
61 Views
Sitapur : खड़ंजे पर जलभराव और जंगल से परेशान ग्रामीण, शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, परिवार पलायन को मजबूर।
खड़ंजे पर जलभराव और जंगल से परेशान ग्रामीण

बिसवां- सीतापुर : तहसील अंतर्गत ग्राम पडरिया मजरा कटिया में एक परिवार अधिकारियों की उदासीनता से परेशान है। ग्रामीण बृजलाल का घर खड़ंजे के पास स्थित है। इस खड़ंजे पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। साथ ही जंगल और झाड़ियां भी फैली हुई हैं। बृजलाल ने बताया कि खड़ंजे की यह स्थिति उनके लिए घर तक पहुंचना मुश्किल बना रही है। उन्होंने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर ग्राम विकास अधिकारी तक को अवगत कराया है।

उच्च अधिकारियों को भी इस बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि,अब तक किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। समस्या का कोई समाधान न निकलने से बृजलाल का परिवार पलायन के लिए मजबूर है। उन्होंने अब मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है। साथ ही आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई है।

Also Click : Sitapur : योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस की धज्जियां उडा रहे सचिव और रोजगार सेवक, मनरेगा योजना बनी कमाऊं खाऊं योजना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow