Sitapur : प्राइवेट क्लीनिक में महिला की उपचार के दौरान मौत

गर्भ में बच्चा होने के कारण कुछ समस्या हुई तो एक दलाल महिला ने उसे अबॉर्शन के बहाने कुतुबनगर रोड स्थित राज क्लीनिक ले गई। अबॉर्शन के बाद रूबी को घर भेज

Sep 26, 2025 - 22:11
66 Views
Sitapur : प्राइवेट क्लीनिक में महिला की उपचार के दौरान मौत
Sitapur : प्राइवेट क्लीनिक में महिला की उपचार के दौरान मौत

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो Sitapur

सीतापुर : मिश्रिख क्षेत्र में बिना पंजीकरण के चल रहे एक प्राइवेट क्लीनिक में अबॉर्शन कराने के बाद एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। आरोप है कि क्लीनिक में अयोग्य कर्मचारी तैनात हैं, जो मेडिकल की बुनियादी जानकारी के बिना खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बताते हैं। जनपद के वरिष्ठ अधिकारी इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप हैं।

सूत्रों के अनुसार, मृतका रूबी पत्नी भीमसेन, उम्र करीब 28 वर्ष, करीमनगर लालपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई की निवासी थी। वह अपनी बहन से मिलने मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोचपुर आई थी। गर्भ में बच्चा होने के कारण कुछ समस्या हुई तो एक दलाल महिला ने उसे अबॉर्शन के बहाने कुतुबनगर रोड स्थित राज क्लीनिक ले गई। अबॉर्शन के बाद रूबी को घर भेज दिया गया। रात में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने दलाल महिला को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद परिजनों ने रूबी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया, जहां इमरजेंसी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख के अधीक्षक प्रखर श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मौत की खबर पर परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र पर हंगामा किया। सूचना मिलते ही मिश्रिख कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राइवेट क्लीनिकों में अवैध अबॉर्शन और अयोग्य डॉक्टरों की समस्या से इलाके में चिंता बढ़ गई है।

Also Click : Deoband : देवबंद में विश्व फार्मेसी दिवस पर जामिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विशेष कार्यक्रम

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow