Sitapur : अवैध हथियार और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

रामकोट थाना पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को गैरकानूनी हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

By INA News Desk
Jun 29, 2026 - 21:00
30 Views
Sitapur : अवैध हथियार और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल
Sitapur : अवैध हथियार और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

रामकोट: रामकोट थाना पुलिस ने क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को गैरकानूनी हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष पीयूष सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रामकोट के रहने वाले प्रदीप को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए रोका गया। पुलिस टीम द्वारा जब उसकी जमा तलाशी ली गई, तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार मिलने पर पुलिस ने आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया और थाने लाकर उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शिवभूषण सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल वेदप्रकाश और शिवम यादव शामिल रहे।

Also Click : Hardoi : पिहानी में सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow