Sambhal: सपा सांसद जावेद अली खां का योगी सरकार पर तीखा हमला, बीजेपी ने बुलडोजर को बना लिया है राजनीतिक हथियार।

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर सिर्फ दिखावा

By INA News Desk
Oct 6, 2025 - 18:15
102 Views
Sambhal: सपा सांसद जावेद अली खां का योगी सरकार पर तीखा हमला, बीजेपी ने बुलडोजर को बना लिया है राजनीतिक हथियार।
जावेद अली खां, राज्यसभा सदस्य सपा

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खां ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर सिर्फ दिखावा कर रही है और “बुलडोजर” को जनता को डराने का राजनीतिक हथियार बना लिया गया है।

जावेद अली खां ने कहा कि प्रदेश में लगातार साम्प्रदायिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की रणनीति ही यह है कि प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम के नाम पर माहौल गर्म रखा जाए, ताकि जनता की असली समस्याओं – महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा–स्वास्थ्य के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके। सपा सांसद ने कहा कि बहराइच, सम्भल, कानपुर और बरेली जैसी जगहों पर हाल में हुई घटनाएं सरकार की सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। इन घटनाओं से समाज में नफरत फैलाकर बीजेपी राजनीतिक लाभ लेना चाहती है। जावेद अली खां ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में लोग अब बीजेपी की सच्चाई समझ चुके हैं। जनता विकास चाहती है, न कि नफरत और भय का माहौल। 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार दोबारा सत्ता में नहीं लौटेगी, क्योंकि जनता अब परिवर्तन के मूड में है।

Also Read- Sambhal: दहेज की मांग पर नवविवाहिता को तीन दिन तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow