Sambhal: बाल्मीकि जयंती पर जनक्रांति संगठन ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप,  जयंती पर छुट्टी वाल्मीकि समाज को साधने का काम। 

बाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनक्रांति संगठन की ओर से मोहल्ला हौज भदे सराय स्थित वाल्मीकि बस्ती में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के

Oct 6, 2025 - 18:06
64 Views
Sambhal: बाल्मीकि जयंती पर जनक्रांति संगठन ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप,  जयंती पर छुट्टी वाल्मीकि समाज को साधने का काम। 
बाल्मीकि जयंती पर जनक्रांति संगठन ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप,  जयंती पर छुट्टी वाल्मीकि समाज को साधने का काम। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल: बाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनक्रांति संगठन की ओर से मोहल्ला हौज भदे सराय स्थित वाल्मीकि बस्ती में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के अध्यक्ष अनुज राजौरिया और राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अनुज राजौरिया ने कहा कि जन क्रांति संगठन समाजसेवा के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि बाल्मीकि जयंती पर यह ब्लड डोनेशन कैंप भगवान वाल्मीकि की शिक्षाओं और सेवा की भावना से प्रेरित होकर लगाया गया है। अनुज राजौरिया ने कहा कि वर्ष 2017 में जब प्रदेश में भाजपा सरकार आई थी, तब बाल्मीकि जयंती की छुट्टी खत्म कर दी गई थी। इस फैसले के खिलाफ संगठन ने लगातार संघर्ष किया और कई बार धरना-प्रदर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि आठ वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल्मीकि जयंती पर अवकाश घोषित किया है, लेकिन यह निर्णय आगामी 2026 के पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर वाल्मीकि समाज को साधने के उद्देश्य से लिया गया है।

राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह ने बताया कि भगवान वाल्मीकि के पावन प्रकट दिवस पर लगाए गए इस ब्लड डोनेशन कैंप में अब तक 10 से 12 कार्यकर्ता रक्तदान कर चुके हैं और यह प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि संगठन पिछले आठ वर्षों से बाल्मीकि जयंती पर छुट्टी की मांग को लेकर आंदोलनरत था। मुख्यमंत्री द्वारा अवकाश घोषित किए जाने पर उन्होंने धन्यवाद तो दिया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह फैसला राजनीतिक मंशा से प्रेरित है।

अमरजीत सिंह ने आगे कहा कि जन क्रांति संगठन का उद्देश्य केवल समाज के हित में कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए भी संघर्ष करना है। संगठन आगे भी इसी तरह सामाजिक व जनसेवा कार्यों को जारी रखेगा। कैंप में संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समाज की एकता और सेवा का संकल्प लिया।

Also Read- Sambhal: दहेज की मांग पर नवविवाहिता को तीन दिन तक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow