Bazpur News: सपाईयों ने उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में दिया धरना व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे तालाबंदी। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति से गुस्साये समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा ....

Jun 30, 2025 - 18:59
46 Views
Bazpur News: सपाईयों ने उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में दिया धरना व्यवस्था नहीं सुधरी तो करेंगे तालाबंदी। 

रिपोर्टर : आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर/ उधमसिंह नगर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की बदतर स्थिति से गुस्साये समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव की अगुवाई में उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में धरना दे सीएम पुष्कर सिंह धामी व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय महासचिव अरविन्द यादव ने कहा कि दिनाँक 28/06/2025 की रात्रि सांप के डसने से गंभीर अवस्था में एक महिला को उप जिला चिकित्सालय बाजपुर लाया गया, लेकिन इमरजेंसी में चिकित्सक मौजूद न होने पर उपचार के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया।

उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेटी जाँच करवाकर दोषियों के विरूध्द उचित कानूनी कार्यवाही करने की माँग की। उन्होंने कहा कि उप जिला चिकित्सालय बाजपुर में कुल 66 पद हैं, जिसमें से 35 पद रिक्त होने के चलते आम जन को उप जिला चिकित्सालय का कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। चिकित्सकों के अभाव में आम जन चिकित्सा सुविधा हेतु दर-दर की ठोकरें खा रहा है और प्राईवेट अस्पतालों में आर्थिक शोषण का शिकार हो रहा है। उप जिला चिकित्सालय में रिक्त 35 पदों को तत्काल भरा जायें।

कोरोना काल में करीब 82 लाख रूपये की लागत से उप जिला चिकित्सालय परिसर में बना 400 एलपीएम का पीएसए आक्सीजन प्लांट आज तक संचालित नहीं हो सका। उन्होंने आक्सीजन प्लांट को तत्काल शुरू करवाने की माँग की। सपाईयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय माँगपत्र चिकित्सा अधीक्षक पी.डी.गुप्ता को सौंपा। इस मौके पर अमित कुमार, उज्जवल सिंह, अरविन्द दिवाकर, दबीर रजा, मौ. आजम, अनिल बाल्मीकि,दीपक कुमार, सादक अली, शीशपाल यादव, असद, शिवा, अंश यादव, आदित्य प्रजापति, अमन कुमार, बबलू, अमन प्रजापति, शोभित, परवेज हैदर, वंशु, अफरोज आदि थे।

Also Read- Hardoi News: दहेज हत्या में वांछित सास ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ससुरालीजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow