Hardoi News: दहेज हत्या में वांछित सास ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ससुरालीजनों ने दर्ज कराया था मुकदमा।
हरपालपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई थी, जिसे लेकर ससुरालीजनों द्वारा मायके पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर ...
रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल
हरपालपुर/हरदोई। बीती 27 जून को ग्राम दस्यौली थाना हरपालपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई थी, जिसे लेकर ससुरालीजनों द्वारा मायके पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी ग्राम नीर थाना कोतवाली देहात जनपद हरदोई द्वारा थाना हरपालपुर पर तहरीर के माध्यम से अवगत कराया गया कि उसके द्वारा उसकी पुत्री सोहनी की शादी लगभग 5 वर्ष पूर्व थाना हरपालपुर के दस्यौली गांव निवासी चंद्रभान उर्फ राहुल पुत्र मुकेश के साथ धूमधाम से की गई थी।
बीते शुक्रवार को उसकी पुत्री का शव घर के अंदर दो मंजिल पर बने कमरे में लटकता मिला, जिसकी सूचना पारिवारिक जनों द्वारा पुलिस एवं मायके पक्ष के लोगों को दी गई। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और मायके पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल पक्ष के मृतका के पति चंद्रभान उर्फ राहुल, सूर्यभान उर्फ शेरू, सास आशा, चाचा संजय सिंह एवं ननद संधू सहित पांच लोगों पर दहेज की मांग को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया गया। थानाध्यक्ष हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा द्वारा घटना के संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये गए।
इसी संबंध में मृतका के पति चंद्रभान सिंह पुत्र मुकेश एवं मां आशा देवी पत्नी मुकेश सिंह को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की कार्यवाही की गई। थानाध्यक्ष हरपालपुर ने बताया कि शेष वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं ,जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक विजय शुक्ला, कांस्टेबल विकास भारतीय एवं महिला कांस्टेबल आशा देवी शामिल रहीं।
Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने दिए जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश।
What's Your Reaction?











