Hardoi News: जिलाधिकारी ने दिए जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

जिलाधिकारी अनुनय झा की नियमित जन सुनवाई के दौरान ही कुल 127 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके...

By INA News Desk
Jun 30, 2025 - 17:57
25 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने दिए जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। जन सुनवाई में कुल 137 शिकायतें आयीं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई के दौरान ही पात्र लोगों को वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन से लाभान्वित कराया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गाे के मौके पर ही आयुष्मान कार्ड बनाये गए। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 06 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की नियमित जन सुनवाई के दौरान ही कुल 127 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं।

पात्र लोगों के राशन कार्ड भी मौके पर ही बनवाये गए। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद के स्थाई समाधान के लिए थाकबंदी करवाई जाये। पैमाइश व अंश निर्धारण के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। नक्शा दुरुस्तीकरण की कार्रवाई में देरी न की जाये। जन सुनवाई के दौरान ही पवन नाम के एक व्यक्ति का राशन कार्ड व दिव्यांग पेंशन का लाभ दिया गया। रानी नाम की एक दिव्यांग महिला को निराश्रित महिला पेंशन से आच्छादित कराया गया तथा उनका मौके पर ही राशन कार्ड बनवाया गया।.जन सुनवाई में एक बच्ची आयुषी पहुँची और बताया कि उसके माँ और पिता दोनों ने दूसरी शादी कर ली है। उनको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जिलाधिकारी ने तत्काल समाज कल्याण विभाग को बच्ची को दशम छात्रवृत्ति का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्ची के 12 वर्ष के दिव्यांग भाई व एक अन्य छोटे भाई  को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराने के निर्देश प्रोबेशन विभाग को दिए। सुरेश सिंह नाम के एक दिव्यांग व्यक्ति को जिलाधिकारी ने सरकारी वाहन से तहसील सदर भिजवाया तथा खतौनी में छूटा हुआ नाम तत्काल दर्ज करवाया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने नघेटा में किता बैनामा का किया स्थल निरीक्षण, लेखपत्र में भिन्नता पर मांगी आख्या।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement