हरदोई में स्वदेशी मेला: यू०पी० ट्रेड शो में स्थानीय उत्पादों की शानदार प्रदर्शनी, रसिया संगीत और किसान गोष्ठी का आयोजन।

जनपद हरदोई में शहीद उद्यान (कम्पनी बाग) में यू०पी० इण्टरनेशन ट्रेड शो की भाँति यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला में नोडल उद्योग विभाग के साथ-साथ उद्यान विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग

By INA News Desk
Oct 12, 2025 - 18:50
63 Views
हरदोई में स्वदेशी मेला: यू०पी० ट्रेड शो में स्थानीय उत्पादों की शानदार प्रदर्शनी, रसिया संगीत और किसान गोष्ठी का आयोजन।
हरदोई में स्वदेशी मेला: यू०पी० ट्रेड शो में स्थानीय उत्पादों की शानदार प्रदर्शनी, रसिया संगीत और किसान गोष्ठी का आयोजन।
हरदोई। जनपद हरदोई में शहीद उद्यान (कम्पनी बाग) में यू०पी० इण्टरनेशन ट्रेड शो की भाँति यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला में नोडल उद्योग विभाग के साथ-साथ उद्यान विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा 50 स्टाल लगवाये गये। 

कार्यकम में लगायी गयी स्टालों में जनपद में उत्पादित / निर्मित विभिन्न प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी, जिसमें इत्र, धूपबत्ती, मिट्टी के बर्तन, गाय के गोबर से बने गणेश, दियाली, मूर्ति, हैण्डलूम प्रोडक्टस, खादी की बनी हुई, खादी की बनी हुई विभिन्न चीजे, एनआरएलएम द्वारा बुनी हुई विभिन्न आकृतियाँ, खादद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगाये गये विभिन्न प्रकार के स्टाल, जिनमें चाट बताशा, पिज्जा, मोमोज, सीएम युवा के स्टाल जैसे कि इन्त्र, फोटो स्टूडियो एवं रेडीमेड गारमेन्ट के स्टाल लगाये गये, जिसमें जनपद की आम जनता द्वारा उक्त स्थल पर भ्रमण कर खरीददारी की जा रही है। स्वदेशी मेले में सॉय 5 बजे से 8 बजे तक किसन रसिया संगीत मण्डली द्वारा रसिया संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
उक्त प्रर्दशनी में उप निदेशक कृषि द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता प्रेमावती, जिला पंचायत अध्यक्ष हरदोई द्वारा की गई, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा कृषि विभाग से सम्बन्धित लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गयें। उक्त कार्यक्रम में उप निदेशक कृषि हरदोई उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow