Sambhal : सम्भल में शांतिपूर्ण रही पीसीएस परीक्षा, छात्रों ने कहा—पेपर रहा संतुलित

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष झलक रहा था। अधि

Oct 12, 2025 - 21:19
 0  45
Sambhal : सम्भल में शांतिपूर्ण रही पीसीएस परीक्षा, छात्रों ने कहा—पेपर रहा संतुलित
Sambhal : सम्भल में शांतिपूर्ण रही पीसीएस परीक्षा, छात्रों ने कहा—पेपर रहा संतुलित

Report : उवैस दानिश, सम्भल

रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा की पहली पाली जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए थे। सम्भल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ दिखी।

सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर कॉलेज केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे सैकड़ों छात्र-छात्राएं परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरों पर संतोष झलक रहा था। अधिकांश अभ्यर्थियों ने पेपर को संतुलित और अपेक्षाकृत आसान बताया। छात्रों ने कहा कि प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के प्रश्न अधिकतर यूपी की समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान से जुड़े थे, जबकि कुछ प्रश्न विश्लेषण आधारित भी थे। परीक्षा में सम्मिलित छात्रा कृष्णा ने बताया कि पेपर उम्मीद के मुताबिक था और समय भी पर्याप्त मिला।वहीं अभ्यर्थी मेहर सिंह ने कहा कि इतिहास और राजनीति के प्रश्न सीधे थे, जबकि भूगोल और अर्थशास्त्र के कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। परीक्षा के दौरान कॉलेज परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रहे। केंद्रों पर मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की सख्त जांच की गई। किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली।

जिला प्रशासन ने बताया कि परीक्षा का प्रथम चरण शांतिपूर्वक संपन्न हुआ है और दूसरी पाली के लिए भी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जा रही है। सम्भल में इस परीक्षा में हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया और अधिकांश ने अपने प्रदर्शन को लेकर संतोष जताया।

Also Click : Lucknow : बोली मृतक की पत्नी – बाबा सिर्फ आप ही कर सकते हैं दलितों की रक्षा, योगी बोले- पीड़ित परिवार के आंसू के हर बूंद का लिया जाएगा हिसाब, मिलेगा न्याय

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow