Hardoi: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह का हरदोई में भव्य स्वागत, महिलाओं की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। 

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह का हरदोई जनपद आगमन से पूर्व संडीला में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन

By INA News Desk
Jan 7, 2026 - 13:10
78 Views
Hardoi: राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह का हरदोई में भव्य स्वागत, महिलाओं की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। 
राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह का हरदोई में भव्य स्वागत, महिलाओं की योजनाओं की समीक्षा करेंगी। 
हरदोई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह का हरदोई जनपद आगमन से पूर्व संडीला में भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के सलाहकार एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता के चैंबर में डॉ. बबीता सिंह एवं आयोग सदस्य एकता सिंह का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस अवसर पर संगठन के संडीला तहसील अध्यक्ष मुकेश सिंह, लक्ष्मी सिंह, रोहित, प्रधान मगरा उपेंद्र सिंह, वकील संघ अध्यक्ष नवल किशोर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम में सभी ने आयोग अध्यक्ष को महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

07 जनवरी 2026 को डॉ. बबीता सिंह का जनपद हरदोई भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। पूर्वान्ह 11 बजे कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में विभिन्न विभागों की महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक होगी। इसमें महिला कल्याण, बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण आदि विभागों की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।
इसके अलावा, महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों पर पुलिस अधीक्षक, महिला थानाध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारियों के साथ अलग से समीक्षा बैठक होगी। अपरान्ह 2:15 बजे जिला चिकित्सालय में गोद भराई, अन्नप्राशन एवं कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगी। तत्पश्चात 3:15 बजे जिला महिला कारागार का निरीक्षण करेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow