UP News: वक्फ अमेंडमेंट एक्ट पर राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी का बयान- वक्फ अमेंडमेंट एक्ट बेहद जरूरी कदम। 

मुसलमान के विकास के लिए वक्फ अमेंडमेंट एक्ट बेहद जरूरी कदम है। इस एक्ट के माध्यम से मुस्लिम समाज की वक्फ की जो संपत्तियां उसको...

Apr 2, 2025 - 18:29
90 Views
UP News: वक्फ अमेंडमेंट एक्ट पर राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी का बयान- वक्फ अमेंडमेंट एक्ट बेहद जरूरी कदम। 

मुसलमान के विकास के लिए वक्फ अमेंडमेंट एक्ट बेहद जरूरी कदम है। इस एक्ट के माध्यम से मुस्लिम समाज की वक्फ की जो संपत्तियां उसको ऑर्गेनाइजर और रेगुलराइज करने में बहुत मदद मिलेगी। आम मुसलमान पूरी तरीके से इस अमेंडमेंट के साथ है, कुछ खास राजनीतिक दल और कुछ खास लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इसका विरोध कर रहे हैं। वक़्फ की संपत्तियों पर जिन्होंने अवैध कब्जे बनाकर रखे हैं वहीं इसका विरोध कर रहे हैं,जबकि आम मुसलमान खासतौर पर पिछड़ा पसमांदा मुसलमान पूरी तरीके से वक्फ अमेंडमेंट एक्ट के साथ है।

वक्फ अमेंडमेंट एक्ट आने के बाद वक्फ बोर्ड की प्रॉपर ऑडिटिंग होगी जिससे कि बोर्ड के आय में वृद्धि होगी इसका सीधा लाभ  मुस्लिम समाज के वेलफेयर के लिए हो सकेगा।  इसके अलावा प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन होगा, जिस वक्त की संपत्तियों पर जो अवैध कब्जे हैं वह कब्जे हटेंगे साथ ही साथ वक्फ बोर्ड में महिला समाज की और पसमांदा समाज के पार्टिसिपेशन से मुस्लिम समाज को और बल मिलेगा।

इसके अलावा वक्फ की संपत्तियों का इस्तेमाल मुस्लिम समाज के तरक्की के लिए होना भी सुनिश्चित होगा। यह बिल बहुत पहले आ जाना चाहिए था लेकिन कांग्रेस और तमाम वह दल जो अपने आप को मुसलमान का हितैषी बताते हैं उन्होंने कभी भी हम मुसलमान के ठोस विकास के लिए काम नहीं किया। आज मुसलमान के ठोस विकास के लिए यदि मोदी सरकार काम कर रही है तो अगर यह विपक्ष खास तौर पर कांग्रेस समाजवादी पार्टी अगर मुसलमान की हितैषी होती तो इस बिल का विरोध नहीं करती बल्कि इसका साथ देती।

इससे मुस्लिम समाज के हितों की रक्षा करने के भावना को और बल मिलेगा। मोदी सरकार का यह स्पष्ट कहना है कि वक्फ के माध्यम से मुस्लिम समाज के भलाई का काम होना चाहिए,वक्फ की संपत्तियों पर चैरिटेबल हॉस्पिटल स्कूल खुलना चाहिए जहां गरीब पसमांदा मुसलमान को अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था मिल सके। वक्फ की जमीनों पर स्टेडियम आदि खुलना चाहिए जहां पर हमारे मुस्लिम समाज के खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिले।

Also Read- Gorakhpur News: गोरखपुर बनेगा एथेनॉल उत्पादन का हब- 6 अप्रैल को गीडा में अनाज आधारित एथेनॉल प्लांट का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन।

सपा कांग्रेस जानबूझकर मुस्लिम समाज के डेवलपमेंट के बीच में रोड़ा बना हुआ है। सपा कांग्रेस नहीं चाहती कि मुसलमान तरक्की और तालीम की तरफ आगे बढ़े, इन्होंने हमेशा हमें मुख्य धारा से दूर रखने का काम किया है लेकिन मोदी सरकार मुसलमान के हितों की पूरी ईमानदारी से रक्षा करना जानती है। चाहे मदरसा शिक्षा को आधुनिक शिक्षा से जोड़ना हो, मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक के दंश से मुक्त करना हो, अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों के इंफ्रा डेवलपमेंट की बात हो या अब वक्फ के संपत्तियों का मुस्लिम समाज के विकास के लिए इस्तेमाल करने की बात हो हर कसौटी पर मोदी सरकार खरी उतरी है, विपक्ष को अब भ्रम की राजनीति छोड़कर मुस्लिम समाज के सकारात्मक विकास के लिए सोचना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow