Lucknow: आबकारी राजस्व में लगातार वृद्धि, मई 2026 तक 10,635.69 करोड़ रुपये की प्राप्ति - नितिन अग्रवाल

प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में

By INA News Desk
Jun 5, 2026 - 16:20
25 Views
Lucknow: आबकारी राजस्व में लगातार वृद्धि, मई 2026 तक 10,635.69 करोड़ रुपये की प्राप्ति - नितिन अग्रवाल
आबकारी राजस्व में लगातार वृद्धि, मई 2026 तक 10,635.69 करोड़ रुपये की प्राप्ति - नितिन अग्रवाल

लखनऊ: प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आबकारी विभाग राजस्व वृद्धि और अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। विभाग की पारदर्शी नीतियों, तकनीकी निगरानी तथा सुदृढ़ प्रवर्तन व्यवस्था के परिणामस्वरूप राजस्व संग्रह में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है।

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह मार्च तक आबकारी विभाग को 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि में प्राप्त 52,573.07 करोड़ रुपये की तुलना में 5,149.19 करोड़ रुपये अधिक है। इस प्रकार विभाग ने 9.79 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई 2026 तक विभाग को 10,635.69 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 9,770.68 करोड़ रुपये की तुलना में 865.01 करोड़ रुपये अधिक है। यह 8.85 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। मई 2026 माह में विभाग को 5,387.63 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध व्यापक अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक कुल 1,19,001 अभियोग दर्ज किए गए तथा 31.16 लाख लीटर अवैध मदिरा एवं मादक द्रव्यों की बरामदगी की गई। इस दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त 21,401 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 3,960 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 155 वाहनों को जब्त किया गया।

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2026 में 9,579 अभियोग दर्ज कर 4.12 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। इस अवधि में 1,544 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 215 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा 12 वाहनों को जब्त किया गया।

श्री अग्रवाल ने कहा कि मई 2026 में भी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी रही। इस दौरान 9,898 अभियोग दर्ज किए गए तथा 2.29 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 1,564 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 298 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त 12 वाहनों को जब्त किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप अवैध शराब के कारोबार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। राजस्व वृद्धि के साथ-साथ जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग आगे भी सघन प्रवर्तन अभियान जारी रखेगा।

Also Read- उत्तराखंड के चुनावी शंखनाद के बीच अल्मोड़ा में आयोजित हुई कांग्रेस की विशाल जनसभा, खराब मौसम के चलते धरातल पर नहीं उतर सका राष्ट्रीय नेतृत्व।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow