Lucknow: विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में पुराना उच्च न्यायालय
लखनऊ: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में पुराना उच्च न्यायालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ हुसैन अहमद अंसारी ने की। इस अवसर पर उनके कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ अभिषेक गुप्ता सहित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए छायादार, फलदार तथा औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया। वृक्षारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर प्रभारी जनपद न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण मानवता की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, क्योंकि यही हमें शुद्ध वायु, स्वच्छ पर्यावरण और संतुलित पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करते हैं।
Also Read- Kushinagar: हमने शोहदों को ठीक किया, जो बोली से नहीं माना वो गोली से जरूर मान गया: सीएम योगी
What's Your Reaction?




