पलवल में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी: अवैध हथियार सप्लाई गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, 6 पिस्टल बरामद।

Palwal Crime News: हरियाणा के पलवल जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग के तीन बदमाशों ...

Jul 11, 2025 - 20:17
355 Views
पलवल में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी: अवैध हथियार सप्लाई गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, 6 पिस्टल बरामद।
अवैध हथियार सप्लाई गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, 6 पिस्टल बरामद।

Palwal Crime News: हरियाणा के पलवल जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई, जिसमें गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को धर दबोचा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल (सीटी 100) पर सवार होकर आगरा की ओर से केएमपी मार्ग के रास्ते गुरुग्राम की तरफ अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसटीएफ ने केएमपी के पास एक होटल के निकट नाकाबंदी की। भागने की कोशिश कर रहे तीनों युवकों को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान उनके पिट्ठू बैग से छह बिना लाइसेंस की पिस्टल बरामद की गईं। साथ ही, पुलिस ने उनकी मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया।आरोपियों की पहचान राजस्थान के धौलपुर जिले के फारसपुरा गांव निवासी अरुण कुमार उपाध्याय, मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अम्बा गांव निवासी संतोष उर्फ कृष्णा और मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गोहद गांव निवासी करण उर्फ कार्तिक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि ये हथियार गैंगस्टरों को आपराधिक वारदातों के लिए सप्लाई किए जा रहे थे।

पलवल और आसपास के जिलों में मध्यप्रदेश और राजस्थान से बड़े पैमाने पर अवैध हथियारों की तस्करी की जा रही थी। सदर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान अवैध हथियार सप्लाई से जुड़े अन्य संदिग्धों की जानकारी मिलने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। एसटीएफ की इस कार्रवाई से गैंगस्टरों को हथियारों की सप्लाई करने वाली गैंग के नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है ताकि इस अवैध कारोबार के पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

Also Read- गुरुग्राम में टेनिस खिलाड़ी Radhika Yadav की हत्या, पिता की गोलियों ने छीना एक उभरता सितारा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow