Hardoi: हरदोई में दीपावली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने। 

खाद्य सुरक्षा विभाग तले मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु हरदोई जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों

Oct 13, 2025 - 19:39
 0  24
Hardoi: हरदोई में दीपावली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने। 
हरदोई में दीपावली पर मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा विभाग ने कई प्रतिष्ठानों से लिए नमूने। 

Hardoi: खाद्य सुरक्षा विभाग तले मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु हरदोई जनपद में विशेष अभियान चलाया गया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं जिलाधिकारी के निर्देशों पर दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज पर्व के अवसर पर जिलेभर में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। इस दौरान निर्माण इकाइयों, कोल्ड स्टोरेज, भंडारण इकाइयों, अस्थायी भट्ठियों और मंडियों पर सघन निरीक्षण किया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) कुमार गुंजन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण सुधा कनौजिया, मान सिंह निरंजन, कुमार चित्रसेन, दीपेन्द्र कुमार सिंह, अनुराग सिंह और ज्ञान प्रकाश सिंह पटेल ने जिले में निरीक्षण और प्रवर्तन कार्रवाई की। अभियान का उद्देश्य त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना था।

जांच टीम ने पनीर, दूध, दुग्ध उत्पाद, नमकीन, मिठाई, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल और वनस्पति घी जैसी वस्तुओं के नमूने लिए। शाहाबाद के बस स्टैंड स्थित प्रतिष्ठान से अरहर दाल और सरसों तेल, मल्लावां शुक्लापुर से खोया, तथा अन्य स्थानों से दूध और पनीर के नमूने एकत्र किए गए। संडीला क्षेत्र से भी दूध और सरसों तेल के नमूने लिए गए। निरीक्षण के दौरान लगभग 300 लीटर सरसों तेल सीज किया गया, जिसकी कीमत लगभग 48 हजार रुपये बताई गई।

कुल दस नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मिलावट पाए जाने पर दोषी कारोबारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान 18 किलोग्राम मिठाई नष्ट कराई गई और 35 प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

यह अभियान उपभोक्ताओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया है, ताकि त्योहारों के समय कोई भी मिलावटी या असुरक्षित खाद्य सामग्री बाजार में न बिके। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में भी इस तरह की निगरानी लगातार जारी रहेगी।

Also Read- Hardoi : हरदोई में एसपी अशोक कुमार मीणा ने थाना अतरौली और बेनीगंज का अचानक निरीक्षण किया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।