एग्जाम के दौरान छात्रों को उतारना पड़ा जनेऊ, कलावे को डस्टबिन में फेंका शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

कर्नाटक में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ वेहद गलत व्यवहार किया गया। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज में CET की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों ....

Apr 19, 2025 - 16:52
 0  29
एग्जाम के दौरान छात्रों को उतारना पड़ा जनेऊ, कलावे को डस्टबिन में फेंका शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश

कर्नाटक में एग्जाम के दौरान छात्रों के साथ गलत व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जहां एग्जाम के दौरान छात्रों के जनेऊ को उतरवाया गया तो वहीं कलावे को डस्टबिन में फिंकवाया गया। मामला बड़ा तो शिक्षा मंत्री ने जांच के आदेश दे दिए।

  • इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों के साथ गलत व्यवहार

कर्नाटक में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के साथ वेहद गलत व्यवहार किया गया। यहां इंजीनियरिंग कॉलेज में CET की परीक्षा देने पहुंचे छात्रों को अपने जनेऊ को उतारना पड़ा तो वही हाथ में बांधे कलाबे को डस्टबिन में फेंकना पड़ा। इसके बाद मामला काफी गर्म आ गया तो वहीं कर्नाटक ब्राह्मण महासभा ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और स्कूल प्रशासन के द्वारा किए गए गलत व्यवहार पर एक्शन लेने की बात कही। राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर को जब इस मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने इस मामले पर आपत्ति जताई और कहा कि मामले की जांच पड़ताल की जाएगी अगर कोई दोषी होगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी जरूर की जाएगी।

Also Read- Chhattisgarh News: कुत्ते के शोक में बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी फरार।

  • ब्राह्मण महासभा ने किया प्रदर्शन

बताते चलें कि मामला शिवमोग्गा के आदि चुनचुनगिरी पीयू कॉलेज परिसर का है यहां पर कुछ छात्र CET की परीक्षा देने के लिए पहुंचे हुए थे। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके शरीर पर जनेऊ और हाथों में रक्षा सूत्र पहना हुआ था। जिस पर दो गार्ड्स ने छात्रों को रोक लिया। वहीं रक्षा कलावा और जनेऊ को उतारने के लिए कहा गया। एक छात्रा ने इसे उतारने से मना कर दिया तो उसे 15 मिनट तक गेट के बाहर खड़ा कर दिया गया। फिर बाद में छात्र मैं अपने हाथ में बंधे कलावे को तारा और उसको डस्टबिन में फिंकवाया गया। जिसके बाद छात्र परीक्षा केंद्र में पहुंचे जहां परीक्षा दी। परीक्षा देने के बाद छात्र जब स्कूल से बाहर आए तब इस मामले की जानकारी कर्नाटक ब्राह्मण सभा के लोगों को दी गई जिसके बाद उन्होंने स्कूल का घेराव किया। वही मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां पूरे मामले को शांत कराया गया। इस घटना पर जिलाधिकारी ने जांच कार्यवाही की बात कही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।