Bajpur: बाजपुर में गन्ना क्लीनि एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ, कृषकों को मिलेगा त्वरित, व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक मार्गदर्शन। 

दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बाजपुर में गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ

Dec 19, 2025 - 18:17
43 Views
Bajpur: बाजपुर में गन्ना क्लीनि एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ, कृषकों को मिलेगा त्वरित, व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक मार्गदर्शन। 
बाजपुर में गन्ना क्लीनि एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ, कृषकों को मिलेगा त्वरित, व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक मार्गदर्शन। 

ब्यूरो चीफ: आमिर हुसैन 

बाजपुर। दर्जा गन्ना राज्यमंत्री स. मंजीत सिंह ‘राजू’ ने सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड बाजपुर में गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केन्द्र गन्ना कृषकों को एक ही स्थान पर त्वरित, व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। केन्द्र के माध्यम से कृषकों को गन्ना फसल की औसत उपज में वृध्दि हेतु मार्गदर्शन, रोग एवं कीट से संबंधित समस्याओं का समयबध्द  समाधान, उर्वरक प्रबंधन, बीज एवं भूमि उपचार तथा नवीन एवं उन्नत गन्ना किस्मों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक पध्दतियों से भी अवगत कराया जाएगा। यह पहल कृषकों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक सिध्द होगी। गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केन्द्र प्रत्येक कार्यदिवस में खुला रहेगा, जहाँ एक गन्ना पर्यवेक्षक एवं एक गन्ना विकास निरीक्षक नियमित रूप से उपस्थित रहकर कृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु सेवाएं प्रदान करेंगे। गन्ना विभाग द्वारा संचालित यह गन्ना क्लीनिक एवं परामर्श केन्द्र कृषक हित में एक प्रभावी मंच के रूप में कार्य करेगा, जिससे गन्ना उत्पादन, उत्पादकता
एवं गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार की अपेक्षा है। इस मौके पर कृषक स्वर्ण सिंह, रंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, बलदेव सिंह, जितेन्द्र सहित ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गौतम सिंह नेगी, गन्ना विकास निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, मीनाक्षी आर्या, लेखाकार मोहित सिंह रावत तथा समस्त गन्ना पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Also Read- Lucknow : योगी सरकार वर्ष 2026 में युवाओं को देगी डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों की सौगात, योगी सरकार के नाम दर्ज होगा 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow