Special On Chhath Puja 2026 : 'सूरज रे जलते रहना'- प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और प्रकृति संरक्षण का भावपूर्ण संदेश
सूर्य उपासना के विशेष अवसर पर पढ़िए प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव की महिमा, ऋग्वेद में वर्णित उनके महत्व और पृथ्वी व प्रकृति के संरक्षण का भावपूर्ण संदेश 'सूरज रे जलते रहना'।
लेखक : कुंवर शील वधन प्रताप नारायण सिंह(ऐडवोकेट/पत्रकार/वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोरखपुर प्रेस क्लब)
शास्त्रों में बताए गए असंख्य देवी-देवताओ को हमने नहीं देखा और न जीवन में उनकी उपस्थिति महसूस की। उनमें एक सूर्य ही हैं जो सदा हमारे सामने हैं। उनका देवत्व स्वीकार करने के लिए किसी तर्क अथवा प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। हमारी यह पृथ्वी उन्हीं से जन्मी है। यहां जो भी आग है, शीत है, नमी है, उर्वरता है, हरीतिमा है, जीवन है, सौंदर्य है - वह सूर्य का ही दिया हुआ है। ऋगवेद ने कहा है - सूर्य ही सृष्टि की आत्मा है। सूर्य से ही इसका अस्तित्व है और इसके विनाश के कारण भी वे ही बनेंगे।

हे सूर्य, आपके इन अनंत उपकारों के बदले हम क्या दे सकेंगे आपको ?आपके उदीयमान और अस्ताचलगामी दोनों ही रूपों को हम अपनी कृतज्ञता और श्रद्धा के अर्घ्य समर्पित करते हैं। आपके ही दिये हुए अन्न, फल, दूध और नदियों के पवित्र जल के साथ। हमारा अर्घ्य, हमारी कृतज्ञता, हमारी प्रार्थना स्वीकार करें ! हमें प्रकाश दें, ऊर्जा दें, जीवन दें, आरोग्य दें,हरियाली दें, वृक्ष दें, जंगल दें, अन्न-जल दें, फूल दें, बादल दें,नदियां दें। यह विवेक दें कि आपके अंश से बनी पृथ्वी और उसकी प्रकृति का हम सम्मान और संरक्षण करें और अपनी संतानों के लिए इसे कुछ और बेहतर बनाकर जाएं !
What's Your Reaction?

