Murder Case Update: पुष्पेंद्र हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, गुरुग्राम से दबोचा गया संदिग्ध आरोपी, सोमवार को हो सकता है खुलासा

देवबंद के घलौली निवासी पुष्पेंद्र हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गुरुग्राम से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। सोमवार को हत्याकांड का खुलासा हो सकता है।

By INA News Desk
Nov 15, 2026 - 21:45
6 Views
Murder Case Update: पुष्पेंद्र हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंची पुलिस, गुरुग्राम से दबोचा गया संदिग्ध आरोपी, सोमवार को हो सकता है खुलासा
Advertisement
Advertisement

देवबंद: क्षेत्र के ग्राम घलौली निवासी युवक पुष्पेंद्र की हत्या की गुत्थी को सुलझाने के देवबंद पुलिस बेहद नजदीक पहुंच गई है। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस के हाथ एक महत्वपूर्ण सुराग लगा है, जिसके आधार पर एक संदिग्ध युवक को हरियाणा के गुरुग्राम से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का दावा है कि सोमवार को पुलिस इस बहुचर्चित हत्याकांड का आधिकारिक खुलासा कर सकती है। प्रारंभिक पूछताछ में अभद्रता को लेकर हुए विवाद में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

गौरतलब है कि घलौली निवासी पुष्पेंद्र बीते 7 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे अपने घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह उसका शव रणखंडी गांव के श्मशान घाट की ओर जाने वाले रास्ते पर पड़ा मिला था। मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटने से मौत होने की पुष्टि हुई थी।

ब्लाइंड मर्डर की इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस की कई विशेष टीमें गठित की गई थीं, जो लगातार सर्विलांस और मुखबिर तंत्र के सहारे जांच में जुटी थीं। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने घलौली गांव से लेकर रणखंडी स्थित घटनास्थल तक के मार्ग में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला। बताया जा रहा है कि एक सीसीटीवी फुटेज में पुष्पेंद्र घटना वाली रात रणखंडी चौकी क्षेत्र के एक युवक के साथ जाता हुआ दिखाई दिया।

फुटेज से पहचान सुनिश्चित होने के बाद जब पुलिस ने संदिग्ध युवक के घर पर दबिश दी, तो वह फरार मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की और पीछा करते हुए हरियाणा के गुरुग्राम जा पहुंची, जहां से उसे दबोच लिया गया। सूत्रों के मुताबिक, किसी बात पर हुई अभद्रता को लेकर आरोपी का पुष्पेंद्र से विवाद हो गया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उसने गला दबाकर पुष्पेंद्र की हत्या कर दी।

इस संबंध में देवबंद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमित कुमार सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस जल्द ही पूरे हत्याकांड का सफल अनावरण कर देगी।

Also Read : Deoband Land Dispute News: विवादित भूमि पर अवैध कब्जे और निर्माण का आरोप, कोर्ट के स्टे के बावजूद चल रहा काम, मुख्यमंत्री से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement