Hardoi News: अष्टमी व राम नवमी के आयोजनों हेतु तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न। 

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी अष्टमी रामनवमी के अवसर पर जनपद के राम मंदिरों...

Apr 3, 2025 - 16:53
55 Views
Hardoi News: अष्टमी व राम नवमी के आयोजनों हेतु तहसील व ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न। 

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया है कि शासन के निर्देशों के क्रम में आगामी अष्टमी रामनवमी के अवसर पर जनपद के राम मंदिरों/ हनुमान मंदिरों/ देवी मंदिरों/ वाल्मीकि मंदिरों/ शक्तिपीठों में भजन/कीर्तन/पाठ किया जाना है। इसके आयोजन हेतु जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर पर समितियों का गठन किया गया।

तहसील व ब्लॉक स्तरीय समितियों की बैठके कर ली गयी हैं। तहसील स्तर की समिति उप जिलाधिकारी व ब्लॉक स्तर की समिति खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कार्य करेगी। जनपद में कार्यक्रमों के सफल आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। 

Also Read- Hardoi News: कोर्ट में घटना से मुकरने वालों के खिलाफ कसा शिकंजा, आर्थिक सहायत की होगी वसूली।

जिला स्तरीय आयोजन समिति की बैठक 4 अप्रैल को 2:00 बजे विवेकानंद सभागार में होगी। सभी सम्बंधित मंदिरों पर साफ सफाई व अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow