Hardoi: राजघाट व बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी स्थापित करें तथा श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जल पुलिस की तैनाती की जाये - जिलाधिकारी

तहसील बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट एवं बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 1 नवम्बर से 05 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध

By INA News Desk
Oct 24, 2025 - 20:30
147 Views
Hardoi: राजघाट व बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी स्थापित करें तथा श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जल पुलिस की तैनाती की जाये - जिलाधिकारी
राजघाट व बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी स्थापित करें तथा श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जल पुलिस की तैनाती की जाये - जिलाधिकारी
  • वाहनों के आने जाने का मार्ग निर्धारित करें तथा पार्किंग की व्यवस्था करायें- पुलिस अधीक्षक

हरदोई: तहसील बिलग्राम क्षेत्र के राजघाट एवं बेरियाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 1 नवम्बर से 05 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में एक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्ट्रेट में आहूत की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी अधिशासी अभियंता शारदा नहर को निर्देश दिये कि राजघाट व बेरियाघाट पर अस्थाई मेला चौकी स्थापित करें तथा श्रद्वालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जल पुलिस की तैनाती के साथ गंगा स्नान आदि के लिए सुरक्षित घाटों का निर्माण करायें तथा पीडब्लूडी मार्गो का गड्ढा मुक्त करायें।

बैठक में जिलाधिकारी ने एसडीएम बिलग्राम को निर्देश दिये दोनों मेलों में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनायें रखने के लिए राजस्व कर्मचारियों की चरणबद्व डियुटी लगायें तथा मेलों का सफल आयोजन कराना सुनिश्चि करें तथा मेलों में अराजक तत्वों पर निगरानी रखने हेतु सीसी टीवी कैमरें लगवायें। उन्होने अधिशासी अभियंता को दोनों मेलों विद्युत व्यवस्था सुचारू कराये तथा कर्मचारियों की डियुटी लगायें तथा डीएफओ मेलों क्षेत्रों में झाड़ियों आदि की सफाई करायें और दोनों मेलों में सफाई व्यवस्था बीडीओ द्वारा कराई जायेगी तथा पेयजल एवं मोबाइल शौचालय आदि व्यवस्थायें सम्बन्धित नगर पालिका द्वारा की जायेगी। डीएम ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को निर्देश दिये कि दोनों स्थानों पर मेलों में लगने वाली दुकानों पर स्वामी एवं कामगारों के नाम बोर्ड पर स्पष्ट अंकित करायें तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि राजघाट एवं बेरियाघाट पर श्रद्वालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए एम्बुलेंस के साथ महिला चिकित्सक सहित डाक्टरों की टीम लगाये। 

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी बिलग्राम को निर्देश दिये कि एआरटीओ एवं यातायात निरीक्षक से समन्वय बनाकर मेलों में आने वाले ई-रिक्सा आदि वाहनों के आने-जाने का मार्ग निर्धारित करें तथा पार्किंग की व्यवस्था करायें। उन्होने कहा कि मेलों में फायर सेफ्टी के साथ महिला सुरक्षा व खोया-पाया केन्द्र की स्थापना एवं नाविक व गोताफोरों की व्यवस्था रहेगी तथा मेलों में आतिशबाजी का आयोजन कराया जायेगा। अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : घरेलू कलह में अधेड़ ने लगाई फांसी, मौत, अर्धनग्न अवस्था में मिला शव

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow