Hathras: शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रशासन ने दो बीएलओ को किया सम्मानित। 

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय बीआरसी पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ को सम्मानित किया गया

Nov 28, 2025 - 22:44
49 Views
Hathras: शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर प्रशासन ने दो बीएलओ को किया सम्मानित। 
शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर बीएलओ को  सम्मानित करते 
हाथरस। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार स्थानीय बीआरसी पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बीएलओ को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दो बीएलओ  संजय कुमार वर्मा स.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय सिंचावली बूथ संख्या 226 एवं  विवेक अग्रवाल स.अ. प्राथमिक विद्यालय नगला शेखा बूथ संख्या 325 को कुल मतदाताओं के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर ब्लॉक संसाधन केंद्र सिकंन्द्राराऊ पर शाल पहनाकर और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर  प्रकाश चंद्र एडीएम हाथरस,  संजय कुमार एसडीएम सिकंन्द्राराऊ, स्वाति भारती जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस, सोनू बघेल तहसीलदार सिकंन्द्राराऊ, लक्ष्मी कांत बीईओ हसायन, विजय चौहान बीईओ सिकंन्द्राराऊ और  डौली शर्मा, पूर्ति निरीक्षक सिकन्द्राराऊ आदि अधिकारी गण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow