Hardoi : बीएलओ धौर्य, साहस एवं पूरे मनोयोग से गणना कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें, डीएम ने बीएलओ से सीधा संवाद कर दिए निर्देश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी समयसीमा में इस कार्य को पूर्ण करना है और इसके लिए आप सभी बीएलओ धौर्य, साहस एवं पूरे

Dec 1, 2025 - 00:14
 0  33
Hardoi : बीएलओ धौर्य, साहस एवं पूरे मनोयोग से गणना कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें, डीएम ने बीएलओ से सीधा संवाद कर दिए निर्देश
Hardoi : बीएलओ धौर्य, साहस एवं पूरे मनोयोग से गणना कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करें, डीएम ने बीएलओ से सीधा संवाद कर दिए निर्देश

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर आज जनपद के समस्त बूथों पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गणना प्रपत्र वितरण के सापेक्ष प्राप्त हो रहे गणना प्रपत्र करने एवं कार्य प्रगति की जानकारी के लिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा ने स्वामी विवेकानन्द सभागार में वीडियों कान्फेन्स के माध्यम से विभिन्न बूथों पर गणना कार्य में लगे 40 बीएलओ से सीधा संवाद किया तथा सभी की सराहना करते हुए कहा कि कार्य कठिन अवश्य है परन्तु नामुमकिन भी नहीं है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी समयसीमा में इस कार्य को पूर्ण करना है और इसके लिए आप सभी बीएलओ धौर्य, साहस एवं पूरे मनोयोग से गणना कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें तथा आज आने वाले सभी मतदाताओं को मतदाता लिस्ट के अनुसार पूर्ण जानाकरी उपलब्ध कराये और जिन लोगों ने अभी तक गणना प्रपत्र भरकर जमा नहीं उनके गणना प्रपत्र जमा कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम तथा निर्वाचन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Lucknow : खादी महोत्सव-2025 का सफल समापन, 160 उद्यमियों ने दिखाया कौशल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow