Ballia News: बच्चो में राष्ट्र के प्रति समर्पण व राष्ट्र निर्माण में रुचि पैदा करना विद्यालय का उद्देश्य है।

सोमनाथ सिंह ने विद्यालय स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिशु जब विद्यालय में प्रवेश करता है तो वहां के गुरुजन उसमे संस्कार ....

By INA News Desk
Mar 10, 2025 - 14:08
104 Views
Ballia News: बच्चो में राष्ट्र के प्रति समर्पण व राष्ट्र निर्माण में रुचि पैदा करना विद्यालय का उद्देश्य है।

Report- S.Asif Hussain zaidi

खबर बलिया से है जहां दुबहर विकासखंड के पीपर पाती बाबा के स्थान के समीप महर्षि सांदीपनि विद्या मंदिर के निदेशक आचार्य सोमनाथ सिंह ने विद्यालय स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिशु जब विद्यालय में प्रवेश करता है तो वहां के गुरुजन उसमे संस्कार देकर समाज का एक जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए अपना अथक प्रयास जारी रखता है. इसके बाद उसे विद्यार्थी में राष्ट्र प्रेम् स्वालंबन् राष्ट्र निर्माण एवं अनुशासन के साथ-साथ राष्ट्रीय  सामाजिक एवं सामाजिक चेतना का संस्कार पैदा कर देते हैं।हमारे विद्यालय का उद्देश्य भी यही है।

जिसके लिए समाज के सजग प्रहरी और जिम्मेदार अभिभावकों का सहयोग अपेक्षित है अब आप लोगों की जिम्मेदारी होती है पुस्तकीय  ज्ञान् शैक्षिक ज्ञान प्राप्त कर अपने बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिभाशाली भाई बहनों को पैदा करना है। 

Also Read- महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं को महाशगुन : सौंपे गए 51 हजार तुलसी के पौधे

इस अवसर पर विद्यालय के भैया बहनों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समस्त कार्यक्रम श्री श्री 1008 बालक दास बाबा के संरक्षण में संपन्न हुआ। मंच पर पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक उपाध्याय, गिरजेश दत्त शुक्ला, यशपाल सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष सपा, दरोगा सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, केडी मिश्रा, चंद्रशेखर उपाध्याय एस एस श्रीवास्तव, धनजी रोहित चौबे आदि मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत एवं संरक्षक लोकतंत्र रक्षक सेनानी ठाकुर धनराज सिंह ने आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow