संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटकता मिला किशोरी का शव, परिवार में मचा कोहराम। 

Hardoi News: थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आज बुधवार सुबह किशोरी का शव लटकता मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर्णा पुत्री श्रीपाल ...

Jul 16, 2025 - 12:19
262 Views
संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटकता मिला किशोरी का शव, परिवार में मचा कोहराम। 
संदिग्ध परिस्थितियों में छत के कुंडे से लटकता मिला किशोरी का शव, परिवार में मचा कोहराम। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

जिगनी/अरवल। थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में आज बुधवार सुबह किशोरी का शव लटकता मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार अपर्णा पुत्री श्रीपाल कुशवाहा निवासी ग्राम जिगनी थाना अरवल का शव आज सुबह लगभग 7:30 बजे कमरे के अंदर लटकता मिला। किशोरी द्वारा छत के कुंडे से दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या की गई। सुबह काफी देर तक कमरे से न निकलने के कारण परिवार वालों द्वारा जब कमरे में देखा गया तो पाया कि किशोरी का फंदे से लटक रहा है।

परिवार वालों द्वारा घटना के संबंध में थाना अरवल पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल, उप निरीक्षक रामचंद्र शर्मा, कांस्टेबल आशुतोष,कांस्टेबल शिव शंकर, कांस्टेबल योगित एवं कांस्टेबल रमेश पाल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। किशोरी के पिता श्रीपाल उन्नाव में बिजली विभाग की ठेकेदारी करते हैं और प्रगतिशील किसान है। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के कुछ देर बाद श्रीपाल मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में परिवार वालों से जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक द्वारा घटना के संबंध में फॉरेंसिक टीम को सूचना दी गई।

जिससे वह भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जरूरी साक्ष्य जुटाए। आपको बता दें कि किशोरी सांडी स्थित गुलाब फुलंदर विधि महाविद्यालय में एल एल बी की छात्रा थी और उसने चौथे सेमेस्टर का एग्जाम दिया था। परिवार वालों ने बताया की श्रीपाल की छह संतानों, जिनमें चार भाई और दो बहन हैं, में किशोरी दूसरे नंबर की थी और उसकी शादी तय हो चुकी थी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजने की तैयारी की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक मोहनलाल ने बताया कि किशोरी का मोबाइल कब्जे में ले लिया गया है और प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : विश्व युवा कौशल दिवस 2025 पर रोजगार मेला और सम्मान समारोह का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow