Hardoi News: शौच के लिए गई वृद्ध महिला का शव मिला नदी में, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिवार वालों द्वारा महिला की गुमशुदगी के संबंध में थाना अरवल को सूचना दी गई। आज सुबह महिला कश्यप गांव से लगभग 6 किलोमीटर दूर ....

By INA News Desk
Apr 18, 2025 - 19:09
72 Views
Hardoi News: शौच के लिए गई वृद्ध महिला का शव मिला नदी में, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

अरवल / हरदोई। तीन दिन पूर्व बीते बुधवार को शौच के लिए गई वृद्ध महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी, जिसे शव आज गांव से 6 किलोमीटर दूर नदी में उतराता मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अलीशेरपुरवा निवासी भागवती पत्नी रूप लाल बुधवार सुबह अपने घर से रामगंगा नदी के किनारे शौच के लिए निकली थी। काफी समय बीत जाने के पश्चात भी जब महिला घर वापस नहीं आई तो महिला की खोजबीन शुरू की गई।

परंतु महिला का कोई भी पता नहीं लग सका। परिवार वालों द्वारा महिला की गुमशुदगी के संबंध में थाना अरवल को सूचना दी गई। आज सुबह महिला कश्यप गांव से लगभग 6 किलोमीटर दूर चरणपुर गांव के पास नदी में उतराता मिला। स्थानीय लोगों द्वारा शव के संबंध में थाना अरवल को सूचना दी गई, जिस पर मौके पर आई पुलिस द्वारा महिला के परिवार वालों को पहचान करने के लिए सूचना दी गई।

Also Read- Hardoi News: पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजवर्धन सिंह राजू और उनकी पत्नी पर दर्ज़ हुई धोखाधड़ी की एफआईआर।

मौके पर आए महिला के पति रूप लाल द्वारा महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी भागवती के रूप में की गई। पुलिस द्वारा महिला के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजा गया। थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा ने बताया की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow