Viral News: हथिनी ने दिखाई ममता, मरे बच्चे को सूंड में उठा कर ले गई मां, देखें वीडियो। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक हथिनी अपने मृत बच्चे के शव को अपने सूंड से घसीटते हुए ....

By INA News Desk
Nov 29, 2024 - 14:57
61 Views
Viral News: हथिनी ने दिखाई ममता, मरे बच्चे को सूंड में उठा कर ले गई मां, देखें वीडियो। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक हथिनी ममता की मिसाल को पेश करते हुए दिखाई दी है। यहां हथिनी अपने मरे हुए बच्चे को सूंड में उठाकर ले जाती हुई दिखाई दी। जिसे देखने के बाद लोगों ने जानवरों में भी ममता की बात कही।

  • मरे बच्चे को उठा ले गई हथिनी

अक्सर अपने इंसानों में मां और बच्चे के बीच ममता देखी होगी। जिसमें एक मां अपने बच्चे के लिए उस पर सब कुछ कुर्बान कर देती है। उसका अच्छे से ख्याल रखती है और उसको पाल-पोसकर बड़ा करती है। क्या आपने कभी जानवरों के बीच ऐसी ममता अच्छी है कि एक मां अपने मरे हुए बच्चे को उठाकर अपने साथ ले जाए। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक हथिनी अपने मृत बच्चे के शव को अपने सूंड से घसीटते हुए ले जा रही है। वीडियो में हथिनी को शोक में डूबे हुए देखा जा सकता है। जो अपने मृत बच्चे के मरने का कारण नहीं समझ पा रही है। हथिनी को अभी भी लग रहा है कि उसका बच्चा जिंदा है इसीलिए वह काफी दिनों से अपने मरे हुए बच्चे के साथ में रह रही है।

Political News: अजमेर दरगाह सर्वे को लेकर भड़के गहलोत, बोले जहां शांति है वहां अशांति क्यों फैला रहे।

  • हथिनी के इस वीडियो को देख लोगों ने की ममता की बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हथिनी के इस वीडियो को @parveenkaswan की आईडी से X पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया "हाथी माँ अपने बच्चे की मौत को समझ पाने में असमर्थ। वह कुछ समय के लिए - कभी-कभी कई दिनों तक - शव को घसीटती रहती है। वे हमारे जैसे ही हैं - वे बहुत मानवीय हैं।" इस वीडियो का अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं तो वही इस वीडियो पर 3000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किए हैं। इसी के साथ कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा एक मां का अपने बच्चे के प्रति प्यार ही कुछ ऐसा होता है कि वह जीते जी अपने बच्चों को किसी मुसीबत तक में नहीं देख सकती। दूसरे यूजर्स ने लिखा इस वीडियो ने यह बताया है कि जानवर भी गहरे शोक और दुख से गुज़रते हैं। इसी के साथ-साथ बाकी के यूजर्स भी मां की ममता को सलाम करते हुए दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow