Palwal News: पलवल के टी वी के मरीजों को संस्था ने गोद लिया। 

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय भगवान जाटान ने मानव चिकित्सा सेवा संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ...

Mar 20, 2025 - 12:25
 0  21
Palwal News: पलवल के टी वी के मरीजों को संस्था ने गोद लिया। 

पलवल से ऋषि भारद्वाज की रिपोर्ट

पलवल में क्षय रोग ( टीबी ) से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए मानव चिकित्सा सेवा संघ ने एक सराहनीय पहल की है। संस्था के सदस्यों ने 10 मरीजों को गोद लिया है और उन्हें स्वस्थ करने के लिए पोषण आहार देने का भी निर्णय लिया है। जिला नागरिक अस्पताल में जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय भगवान जाटान ने आज टीबी रोग से ग्रस्त 10 मरीजो को पोषण आहार की किट वितरित की।

जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जय भगवान जाटान ने मानव चिकित्सा सेवा संघ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मानव चिकित्सा सेवा संघ के सदस्यों ( आरएमपी डॉक्टरों ) ने आज 10 टीबी के मरीजों को गोद लिया है। जिन्हें पोषण आहार की किट भी वितरित की गई है। अब मार्च से शुरू की गई इस पहल के तहत मानव चिकित्सा सेवा संघ 6 महीने तक हर माह मरीजों को पोषण आहार उपलब्ध कराएगी। इस पोषण आहार किट में गुड़, चना, तेल, सोयाबीन और दाल शामिल है। उन्होंने कहा उन्हें उम्मीद है कि इस तरह के सराहनीय कार्य के लिए और संस्थाए भी आगे आएंगी। डॉक्टर जय भगवान जाटान ने कहा पलवल जिले में करीब 1200 मरीज टीबी रोग से ग्रस्त है। जिनका उपचार चल रहा है। वह ऐसे मरीजों से भी अपील करते है कि वह अपना छह महीने तक पूरा उपचार कराए। जिससे कि वह जल्द स्वस्थ हो सके।

Also Read- Maharashtra News: देवेंद्र फडणवीस ने अपने मंत्रियों को दी नसीहत, बोले- राज धर्म का करें पालन।

वही मानव चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉक्टर खुशहाल सिंह व संस्थापक डॉक्टर सतबीर लोहिया ने कहा कि आज उन्होंने टीबी रोग से ग्रस्त 10 मरीजो को गोद लिया है और उन्हें पौष्टिक आहार किट भी वितरित की है। इससे पहले भी उनकी संस्था ने टीबी रोग से ग्रस्त 10 मरीजो को गोद लिया था। उनकी संस्था 3 जिलो में कार्य कर रही है। उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगो की मदद करना है। उन्होंने कहा कोरोना काल मे भी आरएमपी डॉक्टरों का बड़ा योगदान रहा है। जिसकी सरकार ने भी प्रशंसा की है। उन्होंने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से आरएमपी डॉक्टरों को कोई ऐसा सर्टिफिकेट दिया जाए। जिससे कि वह बेफिक्र होकर मरीजो का उपचार कर सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।