UK News: व्यापारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन बाईपास बनवाने की की मांग। 

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों ने व्यापार मंडल के महामंत्री ललित  कोछड़ के नेतृत्व तहसील दिवस में...

Jun 3, 2025 - 15:57
51 Views
UK News: व्यापारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन बाईपास बनवाने की की मांग। 

रिपोर्टर: आमिर हुसैन 

उत्तराखंड 
बाजपुर /उधमसिंह नगर: प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं स्थानीय व्यापारियों ने व्यापार मंडल के महामंत्री ललित  कोछड़ के नेतृत्व तहसील दिवस में एसडीम डॉक्टर अमृता शर्मा को ज्ञापन सौपकर बाजपुर में जाम से निजाद दिलाने एवं बाईपास बनाने की मांग की।

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री ललित  कोछड़ वाइटी ने बताया बाजपुर में मुख्य मार्ग से अक्सर उच्च न्यायालय के न्यायधीश,नैनीताल पर्यटन हेतु अनेकों राज्यों कि पर्यटक व वर्ष में दो तीन वार सैना के वाहन भी गुजरते है।जिसके चलते जाम की स्थिति वन जाती है।अन्य शहरों की भाति बाजपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 74 से हरलालपुर,गांव बाजपुर,केशोवाला होते हुए बाईपास बनाया जाए। भगत सिंह चौक से तीनों तरफ दो सो मीटर के दायरे में चौपिहया व तिपहिया वाहनों की पार्किंग पर प्रतिबंध लगाया जाए।

दोराहा से सवारी लेकर आने बाले टेम्पो की सवारी इंटर कालेज गेट से पीछे व इसके बाद रामलीला मैदान में उतारने की व्यवस्था की जाए। पालिका प्रशासन की मदद से नगर में नाले से नाले तक दुकानदारों व अन्य द्वारा लगाए गए फड आदि हटाकर यातायात सुचारु किया जाए।हल्द्वानी वस स्टेण्ड से बैरिया रोड आलापुर अंडरपास से चकरपुर पाडें रोड को सही कर शहरी क्षेत्र में वाईपास का काम लिया जा सकता है।इस मौके पर समीर गर्ग,कलीराम बंसल,राघव गोयल,मनोज गोयल,भोला गर्ग,बंटी आनंद,अशोक गोयल,सनी गोयल,मनोज कुमार आदि मौजूद थे।

Also Read- UK News: उत्तराखंड राज्य पेंचक सिलाट 6 वी चैंपियनशिप 2025 का शुभारंभ।

  • एसडीएम ने तहसील दिवस में सुनी जनता की समस्याएं

मंगलवार को एसडीएम डॉक्टर अमृता शर्मा ने तहसील दिवस में जनता की समस्याएं सुनी जिसमें तहसील दिवस में 23 सिखायते हैं दर्ज कराई गई। एसडीम डॉक्टर अमृता शर्मा ने कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया बाकी शेष समस्याओं को संबंधित विभागों को ट्रांसफर कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट,कानूनगौ सुनीति पाल,महिपाल सिंह, मोहन सिंह आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow