Viral News: ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर लड़की को पकड़ा, लड़की ने निकाली ऐसी आवाज लोग रह गए दंग। 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की स्कूटी पर बैठी हुई है और शिनचैन की आवाज में वह कहती है....

Jan 4, 2025 - 14:21
57 Views
Viral News: ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने पर लड़की को पकड़ा, लड़की ने निकाली ऐसी आवाज लोग रह गए दंग। 

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की स्कूटी चलाती हुई दिखाई देती है। वही रास्ते में ट्रैफिक पुलिस कर्मी लड़की को नियमों का उल्लंघन करने पर रोक लेता है। फिर बाद में लड़की ऐसी आवाज निकालती है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान हो जाता है।

  • चालान से बचने के लिए लड़की ने निकाली गजब की आवाज

अक्सर देखा जाता है कि पुलिस लोगों को हिदायत देती है कि वाहन चलाते समय आप लोग नियमों का पालन करें। ऐसे में कुछ लोग तो नियमों को पालन करते हैं लेकिन कुछ लोग नियमों का उल्लंघन भी करते हैं। ऐसे भी नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को पुलिस पकड़ती है तो वह अजीबोगरीब बात कहने लगते हैं। जिससे उनके वाहन का चालान कटने से बच जाए। लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा भी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान और परेशान होता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि एक लड़की स्कूटी पर बैठी हुई है और शिनचैन की आवाज में वह कहती है, 'मेरा नाम है शिनचैन नोहारा।' इसके बाद पास में खड़ा ट्रैफिक पुलिस वाला कहता है कि आप अपना नाम बताओ, मैं चालान कर रहा हूं। इसके बाद भी वो शिनचैन के करैक्टर में रहते हुए ही जवाब देती है। इसके बाद वो उसे समझाते भी हैं कि हेलमेट पहनकर चला करो वरना यमराज उठाकर ले जाएंगे। लेकिन लड़की लगातार उसी लहजे में बात करती रहती है। वही जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है तो लोग क्या कुछ कहते हैं। आप भी वीडियो में देख सकते हैं।

Also Read- Viral News: गन्ना काटने के लिए कुल्हाड़ी का किया गया इस्तेमाल, जरा सी चूक में कट सकती थी उंगली।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये मजेदार कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @divyakumaari के नाम से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है "लड़की चालान से बचने के लिए दारुबाज लोगों जैसा नाटक कर रही है, कोई लड़का होता तो अब रेल दिया जाता" वही इस वीडियो को अभी तक कई लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने वीडियो पर लाइक और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर्स ने वायरल वीडियो पर लिखा यही तो फायदे हैं लड़की होने के। दूसरे यूजर ने लिखा कोई लड़का होता है तो अब तक रेल दिया जाता, लड़कों के साथ सब धोखा करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा यह तो शिनचैन की दीदी है। चौथे यूजर ने लिखा लड़की है, कुछ भी कर सकती है, ड्रामा भी कर सकती है। वहीं पांचवा यूजर्स लिखता है रील बना रहे हैं, असली पुलिस नहीं है। वही इस वीडियो पर लाइक करते हुए लोग इमोजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow