Hardoi News: चक रोड के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे,  पुलिस ने बताया होगी कड़ी कार्रवाई। 

प्रेमचंद पुत्र रामेश्वर के मध्य चकरोड को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसने कुछ समय बाद भयंकर रूप ले लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के महिला ...

Mar 7, 2025 - 18:42
 0  82
Hardoi News: चक रोड के विवाद में जमकर चले लाठी डंडे,  पुलिस ने बताया होगी कड़ी कार्रवाई। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

टिलिया घटवासा/अरवल। थाना क्षेत्र के गांव में चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं एवं पुरुषों में जमकर लाठी डंडे चले। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम टिलिया घटवासा थाना अरवल निवासी शशिकांत पुत्र महावीर एवं प्रेमचंद पुत्र रामेश्वर के मध्य चकरोड को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसने कुछ समय बाद भयंकर रूप ले लिया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के महिला एवं पुरुष दोनों के मध्य लाठियां चलने लगी।

Also Read- Hardoi News: महिला के साथ गाली गलौज के आरोपियों पर हुआ मुकदमा दर्ज, पिता पुत्र हुए गिरफ्तार।

जिसमें एक पक्ष से रजनी पुत्री प्रेमचंद एवं मनोज पुत्री रानी तथा दूसरे पक्ष से शशिकांत, विमला पत्नी शशिकांत, प्रवीण पुत्र महावीर और भुनका पत्नी मोरपाल घायल हो गईं। घटना की सूचना दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय अरवल थाने पर दी गई। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अरवल दृगपाल सिंह गौर ने बताया की घटना संज्ञान में आई है और घटना के संबंध में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।