Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला डॉक्टर का शव मिला, 5 दिन पहले हुयी थी लव मैरिज, पुलिस जाँच में जुटी
मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आरोप गढ़े हैं, सच्चाई का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा। डॉ. अर्पिता के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के ...
By INA News Hardoi.
हरदोई में करीब 5 दिन पहले लव मैरिज करके ससुराल आई महिला का शव बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौत को लेकर ससुराल पक्ष के बयानों से शक की सुई उन पर टिकी हुयी है, हालांकि अभी कुछ भी स्पष्ट कहना जल्दबाजी होगी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अंकित मिश्रा सहित कोतवाल संजय त्यागी ने निरीक्षण किया जबकि फोरेंसिक टीम ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मूलरूप से मोहल्ला बंसी नगर निवासी आदित्य (Aditya) विक्रम सिंह लखनऊ के खरगापुर सरस्वतीपुरम गोमती नगर में रहते हैं।
उनकी बेटी अर्पिता उर्फ़ अजिता (Ajita) गोमती नगर के हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में डॉक्टर थी। मां किरन (Kiran) के मुताबिक बेटी ने हरदोई के न्यू सिविल लाइन निवासी कपड़ा व्यापारी अंकित बाजपेई से दो मार्च को प्रेम विवाह किया था। चौथी के बाद गुरुवार को ही बेटी की ससुराल वाले उसे विदा कराकर ले गए थे। शुक्रवार सुबह बेटी की मौत की जानकारी मिली। सीतापुर में Police विभाग में कार्यरत अंकित की मां ने पहले बताया कि करंट लगने से मौत हुई है।
इसके बाद बताया कि गीजर की वजह से दम घुटने से जान गई है। कथित तौर पर सूत्रों के मुताबिक, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आरोप गढ़े हैं, सच्चाई का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा। डॉ. अर्पिता के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के साथ किया। पैनल में डॉ. उमेश और डॉ. सतीश कुमार रहे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। ऐसे में विसरा सुरक्षित रखा गया है। उसे जांच के लिए विधि प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इसके आने के बाद ही मौत की वजह साफ होगी।
उधर जानकारी यह मिली कि अजिता (Ajita) सिंह BAMS डिग्रीधारी थी और लखनऊ के हेल्थ सिटी ट्रॉमा सेंटर (गोमती नगर) में प्रैक्टिस कर रही थी। उसकी और सिविल लाइंस के कपड़ा कारोबारी अंकित बाजपेई का 2 मार्च को प्रेम विवाह हुआ था। अजिता (Ajita) सिंह और अंकित बाजपेई स्कूल में साथ पढ़ते थे। वहीं दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम करने लगे। दोनों में 15 साल पुराने प्रेम संबंध थे। डॉ. अर्पिता उर्फ़ अजिता (Ajita) के पति अंकित का लखनऊ चुंगी के पास कपड़े का शोरूम है। पिता भी Police महकमे में दरोगा के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत हो चुकी है। बहरहाल, Police घटना से जुड़े हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।
What's Your Reaction?


