डॉ राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज में त्रि-दिवसीय बाल चेतना शिविर का आयोजन।

Hardoi: डॉ राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज हरपालपुर में सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में स्कूल के बच्चो को ज्ञान ध्यान

By INA News Desk
Aug 21, 2025 - 13:12
45 Views
डॉ राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज में त्रि-दिवसीय बाल चेतना शिविर का आयोजन।
डॉ राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज में त्रि-दिवसीय बाल चेतना शिविर का आयोजन।

Hardoi: डॉ राममनोहर लोहिया बालिका इंटर कॉलेज हरपालपुर में सामाजिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में स्कूल के बच्चो को ज्ञान ध्यान योग की चेतना जागरण हेतु त्रि दिवसीय बाल चेतना शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का मुख्य संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक कुशी बाजपई ब्लॉक प्रमुख पिहानी द्वारा किया गया। शिविर में बच्चो को नाड़ीशोधन ,भस्त्रिका प्राणायाम के साथ विभिन्न प्रकार के योगासन व सामान्य ध्यान की विधाओं को सिखाया गया जिससे बच्चो में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व विद्यालय प्रबंधक पदमराग सिंह यादव पम्मू ने कहा इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य कटियारी जैसे पिछड़े व दुर्गम इलाके में ज्ञान योग व ध्यान के माध्यम से बौद्धिक विकास करना है। बच्चो में शैक्षणिक विकास के साथ साथ बौद्धिक व मानसिक ऊर्जा का संचार आजकल के दूषित माहौल में अतिआवश्यक है। इस शिविर में प्रधानाचार्य उदयराज सिंह, विपिन यादव, रमेश शर्मा, ममता यादव रोली शुक्ला आदि सभी अध्यापको ने सहभागिता की। ओर अंत मे एकता यादव ने आभार व्यक्त किया व तीनो दिन पूरे मनोयोग से शिविर में भाग लेने को प्रोत्साहित किया।

Also Read- Hardoi : हरदोई में पर्यटन विकास कार्य की बढ़ेगी गति, विधायक श्याम प्रकाश के धोबिया आश्रम विकास कार्य के पत्र को मिली सफल राह, कुल 6.75 करोड़ के कार्यों को हरी झंडी मिली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow