Sambhal: लेंसकार्ट पर ‘तिलक विवाद’ गरमाया, संगठन मंत्री ने सोशल मीडिया के आधार पर जताया विरोध। 

सम्भल में उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री अमित पवार लेंसकार्ट स्टोर पहुंचे और कर्मचारियों

Apr 20, 2026 - 19:03
40 Views
Sambhal: लेंसकार्ट पर ‘तिलक विवाद’ गरमाया, संगठन मंत्री ने सोशल मीडिया के आधार पर जताया विरोध। 
अमित पवार, प्रदेश संगठन मंत्री

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में उस वक्त माहौल गर्म हो गया जब अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री अमित पवार लेंसकार्ट स्टोर पहुंचे और कर्मचारियों को तिलक लगाकर विरोध दर्ज कराया। उनका आरोप है कि कंपनी मैनेजमेंट की ओर से ऐसा आदेश जारी किया गया है जिसमें हिंदू कर्मचारियों को तिलक, कलावा और शिखा रखने से रोका गया है, जबकि मुस्लिम महिलाओं को हिजाब पहनने की अनुमति दी गई है।

अमित पवार ने कहा कि यह कथित आदेश हिंदू आस्था और परंपराओं के खिलाफ है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे “भेदभावपूर्ण” बताते हुए कहा कि हिंदुस्तान में इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। वहीं, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका विरोध शांतिपूर्ण है और किसी प्रकार का हंगामा या दुर्व्यवहार नहीं किया गया। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ कर्मचारियों ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं है और वे स्वतंत्र रूप से काम कर रहे हैं। इस पर पवार ने जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और तस्वीरों के आधार पर ही यह मुद्दा उठाया गया है, जिसमें धार्मिक प्रतीकों पर रोक के संकेत दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल, ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह विवाद महज सोशल मीडिया की अफवाह है या वास्तव में कोई निर्देश जारी किया गया है। जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।

Also Read- Special Article: महिला आरक्षण बिल : भावनाओं का जाल - विपक्ष गिरफ्तार ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow