आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए  मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा- अजीत सिंह बब्बन 

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के निर्देशन में जिला कार्यालय पर आगामी...

By INA News Desk
Aug 19, 2025 - 18:19
45 Views
आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए  मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा- अजीत सिंह बब्बन 
आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए  मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा- अजीत सिंह बब्बन 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi: भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के निर्देशन में जिला कार्यालय पर आगामी उतर प्रदेश शिक्षक एवं विधान परिषद स्नातक एवं पंचायत चुनाव अभियान कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई।

बैठक में जिलाध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश शिक्षक एवं विधान परिषद स्नातक एवं पंचायत चुनाव अभियान कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए आगामी चुनावों में सफलता प्राप्त करने के लिए शत प्रतिशत मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना होगा। कहा कि सरकार की चल रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। आगामी स्नातक, शिक्षक एमएलसी चुनाव में सरकार की गुड गवर्नेंस और योजनाओं को आत्मसात कर प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचने का संकल्प ले और ज्यादा से ज्यादा मत पार्टी प्रत्याशी को दिलवाकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें।

जिलाध्यक्ष ने संबोधन में आगामी एमएलसी चुनावों में वोट बनवाने की विधि, देश में उभरती चुनौतियां, विधानसभा चुनाव 2027 आदि महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। बैठक में जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री, संदीप सिंह, संजय सिंह गुड्डू, प्रीतेश दीक्षित, आजाद भदौरिया, विनोद राठौर, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, ओम वर्मा, सत्येंद्र राजपूत, जिला मंत्री अविनाश पांडे, अजय शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष डॉ अनुज गुप्ता, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, आई टी संयोजक सौरभ सिंह, सह मीडिया प्रभारी सत्यम शुक्ला, परेश गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिंह, सोशल मीडिया विस संयोजक अनुराग श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Also Read- जिलाधिकारी और जिला जज ने किया बाल सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण, बच्चों के लिए डाइनिंग हॉल और खेल सुविधाओं के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow