सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया,विजयी प्रतिभागी प्रांतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे - बालमुकुंद प्रसाद

Hardoi: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग में सबजूनियर वर्ग में रायबरेली, जूनियर वर्ग में लखीमपुर, सीनियर वर्ग में लखनऊ विजेता रहा तथा तीनों वर्गों ...

Aug 19, 2025 - 18:25
45 Views
सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया,विजयी प्रतिभागी प्रांतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे - बालमुकुंद प्रसाद
सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया,विजयी प्रतिभागी प्रांतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे - बालमुकुंद प्रसाद

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi: मंडलीय बैडमिंटन प्रतियोगिता बालक वर्ग में सबजूनियर वर्ग में रायबरेली, जूनियर वर्ग में लखीमपुर, सीनियर वर्ग में लखनऊ विजेता रहा तथा तीनों वर्गों में हरदोई उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में -सब जूनियर तथा सीनियर वर्ग लखनऊ विजेता रहा। लखीमपुर दोनों में उपविजेता रही, जबकि जूनियर वर्ग में सीतापुर विजेता लखीमपुर उपविजेता रही। प्रशान्त,अमन,पवन,शिवम्, चांदनी, आद्या सेठ,पिहू ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक प्रशान्त श्रीवास्तव, शैलेन्द्र,शरद वर्मा रंजीत सिंह रहे। पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने विजेता एवं उपविजेता टीम के प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर तथा शील्ड देकर सम्मानित किया।

लखनऊ मंडल के क्रीड़ा प्रभारियों निर्णायकों को भी शील्ड देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर राजकीय इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव, प्रतियोगिता सहसंयोजक प्रभारी प्रधानाचार्य राजबीर सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री वीरभानु सिंह यादव, क्रीड़ा सचिव रामदयाल, हंस राज कुशवाहा, श्याम नारायण त्रिवेदी, उमाशंकर, अखिलेश, मैना गुप्ता, हेमा सिंह, मंडल के क्रीड़ा प्रभारी उपस्थित रहे। अन्त में जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने समापन की घोषणा करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया साथ ही उनके प्रशिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विजयी प्रतिभागी प्रांतीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है।

Also Read- Hardoi : बिलग्राम सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधायक आशीष सिंह, डीएम व एसपी ने सुनी जन समस्याएं, अवैध कब्जों पर कार्रवाई और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow