Hardoi News: 2 दिन में दो हत्याओं से दहला कस्बा, नमकीन विक्रेता की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या। 

वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वालों द्वारा वृद्ध को जिला मुख्यालय ले जाया जा रहा...

By INA News Desk
Mar 17, 2025 - 15:09
236 Views
Hardoi News: 2 दिन में दो हत्याओं से दहला कस्बा, नमकीन विक्रेता की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या। 

Hardoi News: हरपालपुर। लगातार 2 दिन में दो हत्याओ से हरपालपुर थर्रा गया है‌ प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात नमकीन विक्रेता नत्थू लाल को मामूली बात पर कुछ दबंगों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। परिवार वालों द्वारा बुजुर्ग को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर ले जाया गया।

Also Read- Hardoi News: एसपी का बड़ा एक्शन- 2 इंस्पेक्टर व 64 SI इधर से उधर, पुलिस महकमे में बड़ा उलटफेर

जहां वृद्ध की हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वालों द्वारा वृद्ध को जिला मुख्यालय ले जाया जा रहा था परंतु रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई। घटना के संबंध में पारिवारीजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow