UdhamSinghNagar : सुल्तानपुर पट्टी में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक लोगों ने किया योगाभ्यास

नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार सैनी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं, जिससे वे विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं

Jun 21, 2026 - 14:48
20 Views
UdhamSinghNagar : सुल्तानपुर पट्टी में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अनेक लोगों ने किया योगाभ्यास
सुल्तानपुर पट्टी में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

जनपद ऊधम सिंह नगर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के एसएन शर्मा राजकीय इंटर कॉलेज और स्थानीय पुलिस चौकी सहित दर्जनों स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सुबह छह बजे शुरू होकर करीब आठ बजे तक चले इन कार्यक्रमों में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

इस मौके पर आयोजित सामूहिक योग सत्रों में नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव सैनी, गुरमुख सिंह, रितु अग्रवाल, राजपाल सैनी, मुकेश सैनी, शहादत, तस्लीम और अब्दुल कलाम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार सैनी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान में पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोग योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं, जिससे वे विभिन्न प्रकार की शारीरिक समस्याओं से मुक्त होकर स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से शुरू हुआ यह अभियान अब पूरे संसार में एक मिसाल बन चुका है, क्योंकि भारत के साथ-साथ दुनिया के तमाम देशों में भी लोग इस दिन योग करते हैं।

उन्होंने स्थानीय निवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि योग का वास्तविक अर्थ जुड़ाव और आपसी मेलजोल बढ़ाना है। हर व्यक्ति को अपने जीवन को निरोगी और दीर्घायु बनाने के लिए रोजाना कम से कम एक घंटा योग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि एक स्वस्थ शरीर ही सुखी जीवन का आधार है।

Also Click : Gonda : मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ और मखौड़ा धाम के मार्ग होंगे चकाचक, मुख्यमंत्री ने दी 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow