Udhamsinghnagar : बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को प्रयागराज से किया सकुशल बरामद

मामले के अनुसार ग्राम गिन्नी खेड़ा निवासी विनोद की पत्नी तारावती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बांसखेड़ा निवासी मोबिन का पुत्र आलम उनकी बाइस वर्षीय पुत्री सुहानी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता की मां की इस शिका

May 17, 2026 - 21:57
 0  3
Udhamsinghnagar : बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को प्रयागराज से किया सकुशल बरामद
Udhamsinghnagar : बहला-फुसलाकर ले जाई गई युवती को प्रयागराज से किया सकुशल बरामद

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

ऊधमसिंह नगर जनपद की कोतवाली आईटीआई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए लापता हुई एक युवती को सकुशल ढूंढ निकाला है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के चंगुल से युवती को छुड़ाने में सफलता हासिल की है।

मामले के अनुसार ग्राम गिन्नी खेड़ा निवासी विनोद की पत्नी तारावती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बांसखेड़ा निवासी मोबिन का पुत्र आलम उनकी बाइस वर्षीय पुत्री सुहानी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़िता की मां की इस शिकायत पर कोतवाली आईटीआई के प्रभारी निरीक्षक ने तुरंत एक्शन लिया। पुलिस ने आरोपी आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। युवती की जल्द से जल्द बरामदगी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

गठित की गई पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाते हुए और तकनीकी मदद लेते हुए दोनों की तलाश में छापेमारी की। पुलिस टीम को सूचना मिली कि दोनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हैं, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रयागराज से सुहानी और आरोपी आलम को सकुशल बरामद कर लिया। युवती के सुरक्षित मिलने पर पीड़िता के परिवार और शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और उनका आभार जताया। इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान और कोतवाली आईटीआई के कांस्टेबल हरीश नेगी शामिल रहे।

You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow