Udhamsinghnagar : गौकशी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, आईटीआई पुलिस ने जसपुर खुर्द से दबोचा

कोतवाली आईटीआई पुलिस की टीम ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान जसपुर खुर्द में स्थित मस्जिद के पास से आरोपी शादाब अली को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के

By INA News Desk
May 17, 2026 - 21:59
23 Views
Udhamsinghnagar : गौकशी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, आईटीआई पुलिस ने जसपुर खुर्द से दबोचा
Udhamsinghnagar : गौकशी के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, आईटीआई पुलिस ने जसपुर खुर्द से दबोचा

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली आईटीआई पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गौकशी के मुकदमे में काफी समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को दबोच लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली आईटीआई में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत ग्राम चकलोहरा थाना भगतपुर निवासी शादाब अली पुत्र शकील के रूप में हुई है। वह मुकदमे में नामजद होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

कोतवाली आईटीआई पुलिस की टीम ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान जसपुर खुर्द में स्थित मस्जिद के पास से आरोपी शादाब अली को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, पैगा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जसविंदर सिंह, अपर उपनिरीक्षक दीपक चौहान और कांस्टेबल सुरेंद्र कांबोज शामिल रहे।

You May Read : Deoband : अधिकारियों की तानाशाही से डूबेगी सरकार, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने अपनी ही पार्टी के प्रशासन पर साधा निशाना

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow