UP News: बस और ट्रक में हुआ भीषण हादसा, दो की हुई मौत 23 श्रद्धालु हुए घायल 

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 पर उस समय मिनी बस में सवार लोगों में हड़कंप मच गया जब उनकी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद आसपा...

Feb 10, 2025 - 14:37
 0  35
UP News: बस और ट्रक में हुआ भीषण हादसा, दो की हुई मौत 23 श्रद्धालु हुए घायल 

इटावा में तेज रफ्तार बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में 23 यात्री घायल हो गए जबकि दो यात्रियों इस दुर्घटना में मौत हो गई। वही दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्रियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत नाजुक बनी हुई है।

  • बस चालक को आ गई नींद की झपकी

इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 2 पर उस समय मिनी बस में सवार लोगों में हड़कंप मच गया जब उनकी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे जहां पुलिस को मामले के बारे में जानकारी दी।

Also Read: Maha Kumbh 2025 : प्रतिदिन औसतन 1.44 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां मिनी बस बस में फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकलने का काम किया गया। बताया गया कि मिनी बस में 25 श्रद्धालु सवार थे जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि 23 घायल है।

  • महाकुंभ से नोएडा जा रहे थे श्रद्धालु

सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों के अनुसार बताया गया है कि सभी लोग मिनी बस में सवार होकर महाकुंभ से वापस नोएडा के लिए जा रहे थे तभी हमारी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। वहीं दुर्घटना में मीरा और नीलू नाम की महिला की मौत हो गई।बताया गया की दुर्घटना की वजह ड्राइवर को नींद की झपकी बताई जा रही है। जिला अस्पताल में पुलिस के द्वारा भर्ती कराए गए श्रद्धालुओं में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है जिनके बेहतर इलाज को लेकर डॉक्टर की टीम के द्वारा उनको सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया गया जहां उनका बेहतर इलाज किया जाएगा। वहीं पुलिस ने दोनों श्रद्धालुओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow