UP News: ट्रेन को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे में मचा हड़कंप
बताते चलें कि बिहार से चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी है और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची जहां पर ट्रेन के अंदर चेकिंग अभियान चलाया।
बिहार से चलने वाली ट्रेन को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद सीआरपीएफ और आरपीएफ की टीम अलर्ट हो गई और उसके बाद ट्रेन के अंदर चेकिंग अभियान चलाते हुएबम की तलाश शुरू की।
बम से उड़ाने की लगातार मिल नहीं धमकियां
कुछ दिनों से लगातार देखा जा रहा है कि देश की अलग-अलग संस्थाओं को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही है। कभी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलती है तो कभी एयरप्लेन को बम से उड़ाने की धमकी मिलती है। अबकी बार एक ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। बताते चलें कि बिहार से चलने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने के बाद जीआरपी है और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची जहां पर ट्रेन के अंदर चेकिंग अभियान चलाया।
ट्रेन को बम उड़ाने की धमकी निकली फर्जी
बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन को उत्तर प्रदेश की गोंडा में बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी मिलने के बाद ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया और उसके बाद रेलवे की दोनों टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां तकरीबन 1 घंटे तक पूरी ट्रेन में बम की तलाश की गई लेकिन बम कहीं भी नहीं मिला। ट्रेन में तलाशी के दौरान बम नहीं मिलने के बाद डेढ़ घंटे के करीब ट्रेन को फिर से आगे के लिए रवाना कर दिया गया। बताते चलें कि इस तरीके के मामले बीते कुछ दिनों से काफी देखने को मिल रहे हैं। लेकिन सूचना मिलने के बाद एजेंसी अलर्ट हो जाती है और पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू कर देती है।
What's Your Reaction?











