Sambhal: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 1801 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षार्थियों ने कहा- पेपर रहा ‘ईज़ी टू मॉडरेट’, सफलता की पूरी उम्मीद

सम्भल में आयोजित उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Jun 10, 2026 - 19:22
39 Views
Sambhal: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 1801 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षार्थियों ने कहा- पेपर रहा ‘ईज़ी टू मॉडरेट’, सफलता की पूरी उम्मीद
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 1801 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित, परीक्षार्थियों ने कहा- पेपर रहा ‘ईज़ी टू मॉडरेट’, सफलता की पूरी उम्मीद

उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल में आयोजित उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न हुई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 9312 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इनमें से 7561 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1801 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 4656 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 3788 ने परीक्षा दी, जबकि 918 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 4656 अभ्यर्थियों में से 3773 ने परीक्षा में भाग लिया और 883 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने पेपर को सामान्यतः "ईज़ी टू मॉडरेट" बताया। मुरादाबाद के इमरतपुर से आईं अभ्यर्थी अंजलि ने कहा कि पेपर काफी अच्छा रहा, हालांकि उन्हें गणित का सेक्शन थोड़ा कठिन लगा। शाहजहाँपुर से आए अंकित शर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र न ज्यादा कठिन था और न ही बहुत आसान। उन्होंने कहा कि गणित और सामान्य अध्ययन के प्रश्न संतुलित थे, जबकि स्टैटिक जीके का कुछ हिस्सा चुनौतीपूर्ण लगा। बिजनौर से परीक्षा देने पहुंचीं रिया चौधरी ने बताया कि प्रश्न वही आए जिनकी तैयारी की गई थी। उन्होंने परीक्षा को संतोषजनक बताते हुए सफलता की उम्मीद जताई। वहीं अभ्यर्थी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि जिन्होंने अच्छी तैयारी की होगी, उनका पेपर निश्चित रूप से अच्छा गया होगा। उन्होंने बताया कि गणित का भाग काफी आसान रहा और उन्हें चयन की पूरी उम्मीद है। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। अधिकांश उम्मीदवारों ने पेपर को संतुलित बताते हुए कहा कि मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा अवसरों से भरपूर रही। अब सभी की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं। इस दौरान डीएम एसपी ने भी केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Also Read- मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण पर्व, युवाओं को कौशल व रोजगार से जोड़ने का अभियान शुरू : कपिल देव अग्रवाल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow