Sambhal Haj 2026: सम्भल के 502 हाजियों के लिए 9 फरवरी से टीकाकरण अनिवार्य, मदरसा अजमल उलूम में लगेगा कैंप। 

हज-2026 पर जाने वाले जनपद सम्भल के हाजियों के लिए सरकार की ओर से अनिवार्य टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला हज

Feb 7, 2026 - 20:32
242 Views
Sambhal Haj 2026: सम्भल के 502 हाजियों के लिए 9 फरवरी से टीकाकरण अनिवार्य, मदरसा अजमल उलूम में लगेगा कैंप। 

उवैस दानिश, सम्भल 

हज-2026 पर जाने वाले जनपद सम्भल के हाजियों के लिए सरकार की ओर से अनिवार्य टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जिला हज ट्रेनर अब्दुल खालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 फरवरी 2026 से 16 फरवरी 2026 तक जनपद में चार स्थानों पर टीकाकरण कैंप लगाए जाएंगे। इनमें प्रमुख कैंप मदरसा अजमल उल उलूम, तेल मंडी सम्भल और जिला अस्पताल सम्भल में आयोजित होगा।

अब्दुल खालिक के अनुसार इस बार जनपद सम्भल से कुल 502 हाजियों का चयन हुआ है और सभी हाजियों की उपस्थिति तय तारीखों पर अनिवार्य है। यह टीकाकरण पूरी तरह सरकारी व्यवस्था के तहत होगा और कैंप स्थल पर डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी। किसी अन्य स्थान पर टीकाकरण मान्य नहीं होगा। वहीं, मौलाना वसी अशरफ ने हाजियों से अपील करते हुए बताया कि लखनऊ हज कमेटी के आदेश के तहत 9 फरवरी को वैक्सीन सम्भल पहुँच जाएगी और उसी दिन से टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब रमज़ान से पहले टीकाकरण किया जा रहा है। अगर कोई हाजी यह सोचकर इंतज़ार करेगा कि ईद के बाद वैक्सीन लगवाएंगे, तो वैक्सीन वापस भेज दी जाएगी और बिना टीकाकरण के हाजी को एयरपोर्ट से लौटा दिया जाएगा। मौलाना ने साफ चेतावनी दी कि इस बार एयरपोर्ट पर फुल बॉडी हेल्थ चेक मशीन भी लगी होगी। स्वास्थ्य में कोई कमी पाई जाने पर वहीं से वापस किया जा सकता है, जो हाजी के लिए बेइज्जती और बदनामी का कारण बनेगा। उन्होंने सभी हाजियों से अपील की कि 9 फरवरी को सुबह 9 बजे मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम (तेल मंडी) पहुँचकर अपने दस्तावेज़ जमा करें और समय पर रजिस्ट्रेशन कराकर टीकाकरण कराएं। प्रशासन और हज कमेटी ने साफ कर दिया है कि बिना वैक्सीनेशन के हज यात्रा संभव नहीं होगी।

Also Read- Hardoi: दरोगा-सिपाही निलंबित, फिर भी नहीं रुकी उत्पीड़न की वारदात, एससी/एसटी एक्ट से फंसाने की साजिश का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow