Varanasi News: वाराणसी में नालों पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का बुलडोजर, 1.25 लाख का जुर्माना वसूला
सारनाथ जोन में जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी की अगुवाई में कालीमाता मंदिर से पहड़िया चौराहा, पहड़िया चौराहा से ओमनगर चौराहा, और ओमनगर चौराहा से रोना..
By INA News Varanasi.
वाराणसी : नगर निगम ने शहर में नालों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार से व्यापक अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत सारनाथ और वरुणापार जोन में जेसीबी की मदद से कई स्थानों पर अतिक्रमण ध्वस्त किए गए और अतिक्रमणकर्ताओं से कुल 1.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
वरुणापार जोन में जोनल अधिकारी जितेंद्र कुमार आनंद के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से नदेसर और भोजूबीर क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू हुई। यहां बड़े नालों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। तहसील के सामने नगर निगम के बड़े नाले पर एक प्रतिष्ठान स्वामी द्वारा टाइल्स लगाकर अतिक्रमण किया गया था, जिसे भारी विरोध के बावजूद करीब 200 मीटर तक तोड़कर हटाया गया।
वहीं, सारनाथ जोन में जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी की अगुवाई में कालीमाता मंदिर से पहड़िया चौराहा, पहड़िया चौराहा से ओमनगर चौराहा, और ओमनगर चौराहा से रोनाबेला मार्ग तक नालों पर किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई में 11,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
Also Click: Deoria News: देवरिया में पनीर की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग की कड़ी नजर, दो प्रतिष्ठानों से नमूने संग्रहित
इसी तरह, आदमपुर जोन में जोनल अधिकारी मृत्युंजय नारायण मिश्र के नेतृत्व में छविमहल के पास नाले पर भारी अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया और 1.14 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में नालों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण की पहचान कर तत्काल नोटिस जारी की जाए। यदि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो उसे जेसीबी से तोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान सभी जोन में प्रतिदिन नियमित रूप से चलेगा। नगर आयुक्त ने अतिक्रमणकर्ताओं से अपील की है कि वे स्वतः अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा निगम द्वारा कार्रवाई के साथ-साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
What's Your Reaction?











