Hardoi: हरदोई में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 की जोरदार तैयारी: भाजपा ने फूंका विजय शंखनाद। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए हरदोई जनपद में कमर कस ली है। रविवार को जिला

Nov 24, 2025 - 17:57
45 Views
Hardoi: हरदोई में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 की जोरदार तैयारी: भाजपा ने फूंका विजय शंखनाद। 
हरदोई में स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 की जोरदार तैयारी: भाजपा ने फूंका विजय शंखनाद। 
हरदोई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026 के लिए हरदोई जनपद में कमर कस ली है। रविवार को जिला कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा, क्षेत्रीय संयोजक स्नातक एमएलसी चुनाव अमित गुप्ता एवं क्षेत्रीय आईटी प्रमुख मानस मित्रा की गरिमामय उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की तथा संचालन महामंत्री एवं संयोजक स्नातक एमएलसी चुनाव अनुराग मिश्र ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने हरदोई भाजपा संगठन को देश-प्रदेश में सर्वोत्तम बताते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि हरदोई इस बार भी स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि चुनाव के शंखनाद से पहले कोई कोर-कसर न छोड़ें। श्री मिश्रा ने कहा कि शिक्षक एमएलसी सदन में पहुंचकर बौद्धिक वर्ग के उत्थान एवं समाज की नींव मजबूत करने का काम करते हैं। भाजपा मानती है कि बौद्धिक समाज ही सामाजिक समरसता और राष्ट्र के समृद्ध भविष्य की दिशा तय करता है।क्षेत्रीय संयोजक अमित गुप्ता ने कहा कि शिक्षक युवाओं के मार्गदर्शक होते हैं, जो उनके करियर, संस्कार और राष्ट्रप्रेम को मजबूत बनाते हैं। भाजपा की जीत 2027 के विधानसभा चुनाव की मजबूत नींव रखेगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा शासनकाल में प्रबुद्ध एवं बुद्धिजीवी वर्ग निर्भीक होकर आत्मसम्मान के साथ जी रहा है और पार्टी ने बिना भेदभाव हर वर्ग के लिए काम किया है।जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि पूरी एकजुटता और ऊर्जा के साथ इस चुनाव में विजय प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा एवं दिल्ली जैसे राज्यों में हुए एमएलसी चुनावों में भाजपा की अभूतपूर्व जीत का उदाहरण देते हुए कहा कि ये विजय विकास और सामाजिक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करती रही हैं।क्षेत्रीय आईटी प्रमुख मानस मित्रा ने कहा कि यह चुनाव न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देगा बल्कि शिक्षित युवाओं को सशक्त आवाज भी प्रदान करेगा।
भाजपा की जीत आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत की नींव रखेगी।बैठक में सभी नेताओं ने एक स्वर से कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर शिक्षा जगत के इस महत्वपूर्ण चुनाव में विजय सुनिश्चित करने की अपील की।बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक स्नातक-शिक्षक एमएलसी संजय सिंह, सह संयोजक सौरभ त्रिपाठी, जिला मंत्री नीतू चंद्रा, मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता, आईटी प्रमुख सौरभ सिंह, सुभाष पाण्डेय, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ संयोजक अविनाश मिश्र, महेंद्र सोनी, मुकुल सिंह, बॉबी गुप्ता, सुहाना जैन, अर्जुन चंदेल, अतुल तिवारी, ब्लॉक प्रमुख गढ़ाकोटा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow